Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा शिवकुमार जाटव पिता दीना जाटव (25 वर्ष) ग्राम खुर्सीपार निवासी 25 वर्षीय युवक की मौत से आक्रोश

युवाओं की रही अहम भूमिका, सामाजिक एकता एवं जनजातीय गौरव का दिया संदेश

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

: राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को लेकर आज कलेटर, पुलिस अधीक्षक एवं नगर निगम कमिश्नर के द्वारा संयुक्त रूप से सदर स्थित गैरिसन ग्राउंड में की जा रही तैयारियों का लिया बजायजा

Aditi News Team

Fri, Jan 6, 2023
राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को लेकर आज कलेटर, पुलिस अधीक्षक एवं नगर निगम कमिश्नर के द्वारा संयुक्त रूप से सदर स्थित गैरिसन ग्राउंड में की जा रही तैयारियों का जायजा लेते हुये मौके पर उपस्थित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को व्यवस्थाओं के सम्बंध मे दिये आवश्यक दिशा निर्देश इस वर्ष 26 जनवरी 2023 को सदर स्थित गैरिसन ग्राउंड में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जायेगा, जिसे ध्यान मे रखते हुये आज दिनॉक 6-1-2023 को कलेक्टर जबलपुर श्री सौरभ कुमार सुमन (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.), तथा नगर निगम कमिश्नर श्री आशीष वरिष्ठ (भा.प्र.से.) के द्वारा संयुक्त रूप से प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में गैरिसन ग्राउंड में की जा रही तैयारियों के साथ साथ सुरक्षा सम्बंधी तैयारियों का भी जायजा लेते हुये मौके पर उपस्थित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को व्यवस्थाओं के सम्बंध मे आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Tags :

जरूरी खबरें