Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

मालपानी परिवार के संजय महेश एवं विवेक मालपानी, द्वारा भोजन शाला में उपस्थित होकर, हरीश स्थापक बृजरत्न काबरा को

क्षेत्रीय विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) हुए शामिल, हजारों शिवभक्तों ने किया नर्मदेश्वर महादेव का जलाभिषेक

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जुलूस,यातायात,विद्युत,स्वच्छता,सुरक्षा पर बल

नरसिंहपुर में मास्क पहनकर शोरूम में घुसे थे 05-06 बदमाश, गार्ड से मारपीट कर मोबाइल लूटा।

गोमाता की मृत्यु को लेकर अभिषेक तिवारी ने बरमान चौकी में आवेदन दिया

: मॉ से बिछड़े 4 वर्षिय बालक को पाटन पुलिस ने मिलवाया

Aditi News Team

Sat, Jan 28, 2023
मॉ से बिछड़े 4 वर्षिय बालक को पाटन पुलिस ने मिलवाया थाना प्रभारी पाटन श्री आसिफ इकबाल ने बताया कि दिनॉक 27-1-23 की दोपहर लगभग 3 बजे पाटन निवासी श्री राहुल महाजन ने सूचना दी कि पाटन रोड स्थित स्टेटे बैंक के एटीएम के पास एक 4-5 वर्षिय बच्चा काफी देर से रो रहा है सम्भवतः बच्चा भटक गया है। सूचना पर तुरंत पाटन रोड स्थित एटीएम के पास चौकी प्रभारी नुनसर उप निरीक्षक दुर्गेश मरावी एवं आरक्षक शुभम सिंह, आरक्षक हेमेन्द्र पहुंचे एवं 4 वर्षिय बालक को थाने लाये, बच्चे को खेलने के लिये गुब्बारे व खिलौने, चॉकलेट देकर प्यार से पूछताछ की गयी, बच्चे ने अपना नाम सुमित बताया एंव पता पूछने पर शहपुरा बताते हुये बताया कि आटो से अपनी मॉ के साथ आया था आटो से उतरने के बाद मॉ नहीं दिखी। बच्चे को लेकर पाटन आटो स्टैण्ड पहुंचकर आसपस पूछताछ की तो एक आटो वाले ने बताया कि एक बच्चे की मॉ बच्चे को ढूंढते हुये यहॉ आयी थी जो कि नयी बन रही तहसील मे मजदूरी करती है। निमार्णाधीन तहसील के पास पहुंचकर पतासाजी करने पर बच्चे की मॅा श्रीमति मनीषा ठाकुर मिली, जिन्होने पूछताछ पर बताया कि शहपुरा से आटो में बैठकर मजदूरी करने आयी थी, बस स्टैण्ड में आटो से उतरी भीड भाड़ अधिक थी, जिसमे उसका बेटा कहीं चला गया था, तभी से आसपास बेटे को तलाश कर रही थी। 4 वर्षिय बालक को मॉ के सुपुर्द करते हुये मॉ को समझाईश दी गयी की आते जाते समय बच्चे पर ध्यान रखें। आ

Tags :

जरूरी खबरें