Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कायस्थ समाज गाडरवारा द्वारा पूर्व अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव की पहल पर पौधे रोपित किए

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

30 साल से सड़क नहीं… अब घर से दूर खड़ी बाइक भी सुरक्षित नहीं, ग्रामवासियों ने किया हल्ला बोल

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

: मुरैना,चंबल नहर के फूटने से किसानों के हुए नुकसान की सर्वे के बाद पूर्ति होगी- कलेक्टर

Aditi News Team

Sun, Jan 10, 2021

मुरैना । विगत दिवस चंबल नहर में पानी के तेज बहाव के कारण सबलगढ़ विकासखंड के ग्राम मानपुर, बाबरीपुरा और किशोरगढ़ के समीप टूट गई थी । जिसके कारण वहां के किसानों की सैकड़ों वीघा फसल पानी से नष्ट हुई है। कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ शनिवार को मौके पर पहुंचकर स्थल का निरीक्षण कर हुए नुकसान का अवलोकन किया और किसानों को ढाढस बंधाया। उन्होंने सिचाई विभाग के अधिकारियों को शीघ्र नहर जोड़ने के निर्देश दिए। इसके साथ ही राजस्व अधिकारियों को टीम बनाकर किसान के हुए नुकसान का सर्वे करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि इस कार्य में विलंब नहीं होना चाहिए । सर्वे कार्य भी तीव्र गति से राजस्व अधिकारी करें। सर्वे के वाद जो भी नुकसान हुआ है उसकी पूर्ति की जाएगी। निरीक्षण के दोरान पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग  सुजानिया एवं सिंचाई विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  

Tags :

जरूरी खबरें