Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

आगामी वेबिनार में भारतीय महाकाव्यों को एनिमेशन और VFX के माध्यम से जीवंत करने की रचनात्मक संभावनाओं पर होगी चर्चा

पहले दिन छह मैदानों पर खेले गए मैच, तमिलनाडु, बिहार, नवोदय विद्यालय समिति, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और केरल की टीमें जीती

खेल केवल जीत-हार नहीं, अनुशासन, संयम और जीवन में सफलता का माध्यम- मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग

: भोपाल गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट और गरिमामय व्यवस्थाएं हों, कमिश्नर कियावत<br>

Aditi News Team

Tue, Jan 5, 2021

भोपाल। कमिश्नर कवीन्द्र कियावत ने सभी जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को लाल परेड मैदान पर होने वाले समारोह में उत्कृष्ट और गरिमामय व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। मंगलवार को संभागायुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई बैठक में एडीजीपी उपेन्द्र जैन, कलेक्टर अविनाश लवानिया, डीआईजी इरशाद वली सहित जिला और पुलिस प्रशासन तथा अनेक कार्यालयों के अधिकारी उपस्थित   थे।    कमिश्नर ने सभी अधिकारियों से मुख्य समारोह स्थल पर की जाने वाली व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की और निर्देश दिए कि जिस अधिकारी को जो भी दायित्व सौंपे गए हैं वे उन्हें पूरी गंभीरता से निभाएं। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली  जाये। बैठक में तय किया गया कि आगामी 24 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की जायेगी। बैठक में कमिश्नर ने लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत, संस्कृति आदि विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। कमिश्नर ने सभी अधिकारियों से गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने कार्यक्रम आयोजन स्थल पर साफ सफाई, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था के लिए नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर एम्बूलेंस मय चिकित्सकों के तैनात करने के निर्देश भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने उक्त व्यवस्थाएं 15 जनवरी तक पूर्ण करने के निर्देश  दिए।

Tags :

जरूरी खबरें