Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: भोपाल,लोकल फॉर वोकल के लिए जिला प्रशासन की नई पहल<br>

Aditi News Team

Fri, Dec 18, 2020

भोपाल जिला प्रशासन ने भोपाल के हस्त शिल्प को नई अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए राग- भोपाली के नाम से नए ब्रांड की शुरुआत करने का निर्णय लिया है। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने आज सम्बन्धित अधिकारियो की बैठक लेकर भोपाल के जरी, जरदोजी, और जूट   से बने सामानों को नई पहचान दिलाने  के लिए समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि भोपाल में जरी, जरदोजी और जूट के काम को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर नया बाजार उपलब्ध कराने के लिए यह पहल की जा रही है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री के लोकल के लिए वोकल की अवधारणा के अनुरूप मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान हर जिले को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस तरह की मजबूत पहल करने के निर्देश दिए हैं।   भोपाल के गौहर महल में 26  से 30 दिसम्बर तक राग - भोपाली  के नाम से प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। जिसमे दिल्ली और मुंबई से एक्सपोर्टर को भी बुलाया जाएगा। इस प्रदर्शनी में भोपाल में जूट, जरी और जरदोजी के बनाए सामान का प्रदर्शन भी होगा और बनते हुए भी दिखाया जायेगा।     श्री लवानिया ने  बताया कि भारत सरकार  के कपड़ा मंत्रालय ने भोपाल को जरी ,जरदोजी, के लिए कलस्टर बनाने का निर्णय लिया है। लोकल फॉर वोकल के लिए भोपाल की इस पहचान को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने और नया बाजार उपलब्ध कराने की दृष्टि से यह महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है।   जिला पंचायत सीईओ विकास मिश्रा ने बताया कि गौहर महल में  हस्त शिल्प विकास निगम और जिला प्रशासन के साझा प्रयासों से  राग दरबारी के नाम से प्रदर्शनी और मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी और काम में भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय भी सहयोग कर रहा है। प्रदर्शनी में युवाओं और अन्य लोगो को जोड़ने के लिए अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे , भोपाल के मशहूर स्थानीय खाने की दुकानें भी मेले में लगेंगी  जिसमे आने वाले पर्यटक भोपाल के खाने का लुफ़्त उठा सके। इस सम्बन्ध में  अधिकारियो को  सभी तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिये गए है।

Tags :

जरूरी खबरें