Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत काशी तीर्थ यात्रा के लिए 196 सीटें आवंटित आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2026

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ

नरसिंहपुर जिले में एक जून से 20 अगस्त तक की अवधि में औसत रूप से कुल 623.4 मिमी वर्षा दर्ज की गयी है

रोगी कल्याण समिति की बैठक में चिकित्सा उपकरण, मानव संसाधन एवं अस्पताल सुविधाओं से जुड़े प्रस्तावों को मिली मंजूरी

राठी तिराहा से पुराना बस स्टैंड की तरफ जाने वाले सड़क मार्ग पर आए दिन जाम की स्थिति निर्मित हो रही है जिम्मेदार ध्यान दे

: भोपाल,राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन मध्य प्रदेश के द्वारा नरवरगढ़ की भूमि पर तीन दिवसीय मेला के साथ-साथ माँ कर्मा जी 101 फिट लम्बी ध्वज का पताका एवं अष्टधातु की मूर्ति स्थापित करने का निश्चय किया

Aditi News Team

Tue, Mar 15, 2022

भोपाल।राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन मध्य प्रदेश के द्वारा माँ कर्मा जयंती के पूर्व ढ़ोल बाजे के साथ तेल कटोरा तालाब नरवरगढ़ के लिए एक विशाल रैली निकाली गई यहा रैली में पूरे प्रदेश एवं अन्य राज्य से आये हुए अथितियों के साथ तेल कटोरा तालाब पहुँच कर पुजा अर्चना की गई तद्पश्चात यहा से मिट्टी एवं जल लिया गया इस मिट्टी एवं जल से पालकी का निर्माण किया जायेगा तद्पश्चात यहा पालकी पूरे प्रदेश में साहू समाज की एकता एवं अखण्डता के लिए पालकी जन चेतना रैली हेलीकॉप्टर यात्रा एवं कर्मा रथ यात्रा के माध्यम से संपूर्ण मध्य प्रदेश के हर जिले में भ्रमण किया जाएगा, उस के बाद नरवर गढ़ में एक मीटिंग का भी आयोजन किया गया जिस में यहा भी निर्णय लिया गया कि नवर गढ़ में कर्मा मंदिर बनाया जायेगा,और नरवर गढ़ की भूमि पे तीन दिवसीय मेला के साथ-साथ माँ कर्मा जी का ध्वज का पताका 101 फीट लंबी एवं अष्टधातु की मूर्ति स्थापित करने का निश्चय किया गया हैं साथ ही साथ कर्मा मेला राष्ट्रीय स्तर का आयोजन करने के लिए भी निर्णय लिया गया, प्रदेश स्तर में प्रत्येक जिले में कर्मा प्रचारक समाज को विचार देने के लिए भ्रमण करेंगे, जो घर-घर जाकर माँ कर्मा माता जी की जीवनी से जुड़े हुए सारे तथ्य समाज के बीच में लाएंगे, इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान रवि करण साहू जी के अलावा मध्यप्रदेश के अनेको जिलों से वहा के पदाधिकारीगण भी उपस्थित थे, साथ ही साथ आस पास के जिले शिवपुरी, दतिया, भिंड,मुरैना ,ग्वालियर गुना, राजगढ़ ,ब्यावरा, इंदौर ,उज्जैन शाजापुर ,देवास, भोपाल, होशंगाबाद, इटारसी, और बालाघाट के सामाजिक बंधू गण माताओं बहनों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Tags :

जरूरी खबरें