Wednesday 19th of August 2026

ब्रेकिंग

ट्रेन के माध्यम से गोटेगांव लाई गई 14 पेटी देशी मसाला एवं प्लेन अवैध शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर के बालक-बालिका छात्रावासों में 25-25 सीटों की वृद्धि

बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर उपभोक्ताओं ने की शिकायत

जनप्रतिनिधियों एवं एसडीएम ने व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मूंग समस्या को लेकर एस डी एम को ज्ञापन,उग्रआंदोलन की चेतावनी

: भोपाल,पदोन्नति में आरक्षण संबंधी अगली बैठक 8 फरवरी को : मंत्री डॉ. मिश्रा

Aditi News Team

Thu, Feb 3, 2022

बैठक में शामिल होंगे कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी

भोपाल।गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा हैं कि पदोन्नति में आरक्षण संबंधी बैठक मंगलवार, 8 फरवरी 2022 को पुनः आयोजित की गई है। उन्होंने बताया कि मंत्री समूह ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि आगामी बैठक में अजाक्स और सपाक्स संगठन के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

  डॉ. मिश्रा ने शासकीय सेवकों को उनके सेवाकाल में पात्रता अनुसार पदोन्नति के अवसर प्रदान करने के लिए गठित मंत्री समूह की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में शासकीय सेवकों को पात्रतानुसार पदोन्नति के संबंध में भविष्य की रणनीति के निर्धारण के विभिन्न बिन्दु पर चर्चा हुई।

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया, स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इंदर सिंह परमार, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार, अपर मुख्य सचिव जल संसाधन श्री एस.एन. मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. अशोक अवस्थी, सचिव विधि ए.के. सिंह, सचिव वित्त अजीत कुमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें