Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: बगदरा की प्राथमिक शाला में बच्चों को स्वेटर वितरित 

Aditi News Team

Mon, Jan 16, 2023
बगदरा की प्राथमिक शाला में बच्चों को स्वेटर वितरित गाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बगदरा की शासकीय प्राथमिक शाला में गिजु भाई सम्मान से सम्मानित नवाचारी शिक्षिका श्रीमति अंजुलता नेमा ने उनकी कक्षा के सभी बच्चों को स्वयं के खर्चे पर स्वेटर वितरित की । उन्होंने लगभग 27 बच्चों को स्वेटर बांटी। इस अवसर पर वहां मौजूद साईंखेड़ा बीईओ प्रतापनारायण ने कहा कि स्कूल में बच्चों को शिक्षा देने के साथ साथ त्याग की भावना को अपनाकर बच्चों के हितों की चिंता करते हुए उन्हें ठंड के मौसम में स्वेटर प्रदान करना अत्यंत सराहनीय कार्य है। विदित हो कि स्वेटर वितरण के पूर्व बीईओ प्रतापनारायण ने बीएसी संदीप स्थापक , जनशिक्षक अपसार खान एवं बनवारी लाल नागवंशी के साथ शाला की प्रत्येक कक्षा में बच्चों से बात कर उनके शैक्षिक स्तर की जानकारी लेकर कठिन अवधारणाओं का समाधान किया था। इस अवसर पर उच्च माध्यमिक शिक्षक संजय सोनी, सतीश नाईक , मधुसूदन पटैल, राजेन्द्र गुप्ता, संजय अवस्थी, विनोद नेमा, कमलेश राय सहित शाला के प्रधानपाठक राकेश अग्रवाल, प्रकाश नामदेव नीता अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें