Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

मालपानी परिवार के संजय महेश एवं विवेक मालपानी, द्वारा भोजन शाला में उपस्थित होकर, हरीश स्थापक बृजरत्न काबरा को

क्षेत्रीय विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) हुए शामिल, हजारों शिवभक्तों ने किया नर्मदेश्वर महादेव का जलाभिषेक

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जुलूस,यातायात,विद्युत,स्वच्छता,सुरक्षा पर बल

नरसिंहपुर में मास्क पहनकर शोरूम में घुसे थे 05-06 बदमाश, गार्ड से मारपीट कर मोबाइल लूटा।

गोमाता की मृत्यु को लेकर अभिषेक तिवारी ने बरमान चौकी में आवेदन दिया

: फूड प्रोसेसिंग में सूक्ष्म जीव है उपयोगी :डा. शशिकांत शर्मा

Aditi News Team

Thu, Dec 15, 2022
फूड प्रोसेसिंग में सूक्ष्म जीव है उपयोगी :डा. शशिकांत शर्मा गाडरवारा, स्थानीय महाराणा प्रताप शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राणिशास्त्र विभाग द्वारा प्राचार्य डा. ए.के .जैन के मार्गदर्शन में उच्च शिक्षा गुणवत्ता एवम एकेडमिक विकास के अंतर्गत कोलंबिया यूनिवर्सिटी यूएसए के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. शशिकांत शर्मा का फूड प्रोसेसिंग में सूक्ष्म जीव की भूमिका विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया,अपने व्याख्यान में डा शर्मा ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में सूक्ष्म जीव बहुत ही महत्वपूर्ण होते है , इन्हे पहचान कर देश में खाद्य सुरक्षा और प्रसंस्करण के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाया जा सकता है, यह क्षेत्र बहुत ही तीव्रगति से प्रगति कर रहा है इसमें रोजगार की अपार संभावना है ,आपने युवाओं को इस क्षेत्र में आगे आने को प्रेरित किया,महाविद्यालय के प्राचार्य डा .ए .के .जैन एवम प्राणी शास्त्र विभाग के विभागध्यक्ष डा .आर .के. कौरव ने भी छात्र छात्राओं को संबोधित किया, कार्यक्रम का संचालन डा. प्रदीप सिंह ने किया, कार्यक्रम में प्राणिशास्त्र विभाग की प्राध्यापक डा. अर्चना शर्मा, मीडिया प्रभारी डा. सुनील शर्मा,डा. शारदा भिंडे,डा. शिवराज सिंह, अशोक मेहरा उपस्थित रहे, आगंतुकों के प्रति आभार डा अनामिका ने प्रकट किया।

Tags :

जरूरी खबरें