Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में थाना गाडरवारा परिसर में जप्तशुदा लावारिस 17 मोटर साईकलों की हुई नीलामी।

Aditi News Team

Fri, Jan 20, 2023

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में थाना गाडरवारा परिसर में जप्तशुदा लावारिस 17 मोटर साईकलों की हुई नीलामी।

  पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा थाना परिसरों में खड़े लावारिस वाहनों के निकाल हेतु निर्देशित किया गया है । जिसके पालन में पुलिस थाना गाडरवारा द्वारा गत वर्षों में जप्त किये गये लावारिस 17 मोटर साईकलों की दिनांक 20/01/2023 के प्रातः 11 बजे थाना गाडरवारा प्रांगण में विधिवत नीलामी की गई ।

*थाना गाडरवारा अंतर्गत जप्तशुदा लावारिस 17 मोटर साईकलों की हुई नीलामी :-*

  उल्लेखनीय है कि थाना गाडरवारा परिसर में काफी समय से रखे क्षतिग्रस्त हो रहे लावारिस वाहनों के निराकरण हेतु पुलिस द्वारा धारा 25 पुलिस एक्ट के तहत इस्तगासा तैयार कर एस.डी.एम. न्यायालय गाडरवारा के समक्ष पेश किये गये । लावारिस वाहनों पर दावा आपत्ति पेश करने हेतु इश्तहार जारी किये गये । जो उक्त 17 मोटर साईकलों के वाहन स्वामियों द्वारा दावा प्रस्तुत नही किया गया । पी.डब्ल्यू.डी. विभाग से उक्त लावारिस मोटरसाईकलों का मूल्यों आंकलन कराया जाकर एस.डी.एम. गाडरवारा श्रीमति सृष्टी देशमुख, एस.डी.ओ.पी. श्री अजीत पटेल,थाना प्रभारी गाडरवारा श्री राजपाल सिंह बघेल की उपस्थिति में उक्त मोटर साईकलों की विधिवत नीलामी कुल 1,30,600 रू. में की गई ।

Tags :

जरूरी खबरें