Tuesday 18th of August 2026

ब्रेकिंग

ट्रेन के माध्यम से गोटेगांव लाई गई 14 पेटी देशी मसाला एवं प्लेन अवैध शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर के बालक-बालिका छात्रावासों में 25-25 सीटों की वृद्धि

बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर उपभोक्ताओं ने की शिकायत

जनप्रतिनिधियों एवं एसडीएम ने व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मूंग समस्या को लेकर एस डी एम को ज्ञापन,उग्रआंदोलन की चेतावनी

: पचमढ़ी हिल स्टेशन में अंबेडकर जयंती मनाई

Aditi News Team

Fri, Apr 15, 2022

पचमढ़ी । वार्ड क्रमांक -1- गांधी गंज में प्रातःकालीन 10बजे , संविधान निर्माता, भारत रत्न, महान शिक्षा शास्त्री, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 131 वी जयंती का आयोजन किया गया। जिसमें अजाक्स जिला सचिव सीता धुर्वे, शासकीय कर्मचारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष संजय टिकार, अजाक्स के ब्लॉक अध्यक्ष नंदकिशोर उइके, एससी एसटी संघर्ष मोर्चा के नगर अध्यक्ष कमलेश सिहोते, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष पवन झा, आम आदमी पार्टी के सुरेंद्र बान, कांग्रेस से पार्षद प्रशांत सिहोते, सामाजिक कार्यकर्ताओं में राजकुमार वंशकार, नन्दकिशोर धुर्वे, दिनेश चौधरी, ललित सूर्यवंशी, सुशील भलावी, मुकेश बान, देवेन्द्र, सुमित सहित काफी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित थे।कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने बाबा साहेब की विचारधारा पर अपने विचार व्यक्त किए और अंबेडकरवादी समिति का गठन किया गया। जिसमें निर्णय लिया गया कि, बाबा साहब अंबेडकर की जीवनी को पाठ्य पुस्तकों में पढ़ाई जाए, इसके लिए शासन से मांग करने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया। बहुजन समुदाय की एकता को बल प्रदान करने में पर जोर दिया गया। आयोजकों ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

Tags :

जरूरी खबरें