Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कायस्थ समाज गाडरवारा द्वारा पूर्व अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव की पहल पर पौधे रोपित किए

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

30 साल से सड़क नहीं… अब घर से दूर खड़ी बाइक भी सुरक्षित नहीं, ग्रामवासियों ने किया हल्ला बोल

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई

Aditi News Team

Sat, Jan 23, 2021


गाडरवारा। शनिवार को समीपी ग्राम सांगई अंतर्गत आमपुरा में माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल द्वारा संचालित मोहल्ला कक्षा में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित शिक्षक एवं छात्र छात्राओं द्वारा सुभाष चंद्र बोस जी के चित्र पर तिलक लगाकर एवं पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात माध्यमिक शिक्षक श्री पटैल ने छात्र छात्राओं को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस द्वारा दिये गए नारे तुम मुझे खून दो मैं तुन्हें आज़ादी दूँगा के बारे में जानकारी देते हुए बताया की नेताजी ने आजाद हिंद फौज की स्थापना की थी। कार्यक्रम उपरांत मुहल्ला कक्षा में छात्र छात्राओं को प्रतिभा पर्व की वर्कशीट वितरित करते हुए उन्हें हल करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर छात्र नीलेश केवट, राजेश केवट, सूरज केवट, अभिषेक केवट, गेंदालाल कहार, अभिषेक कहार, गजेंद्र केवट,सौरभ देवकी केवट, भारती केवट, पूनम कहार, नेहा केवट, रिंकी केवट सहित अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें