Tuesday 18th of August 2026

ब्रेकिंग

परम तपस्वी श्री दादा गुरु जी महाराज एवं मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल यात्रा में हुए शामिल तथा उठाई कांवड़

कल प्रातः 11 बजे बरगी बांध के गेट खोले जाएंगे,प्रारंभिक चरण में लगभग 1000 क्यूमेक(Cumec)पानी नर्मदा नदी में छोड़ा जाएगा

शासकीय हाई स्कूल बिछुआ में स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त भोपाल योगेश देशमुख के निर्देशन में व पुलिस उपमहानिरीक्षक लोकायुक्त मनोज सिंह के नेतृत्व में

गाडरवारा-कौड़िया रोड पर बरिया वाले बाबा के पास हुआ हादसा, गो सेवकों ने किया चक्काजाम

: नरसिंहपुर,NH 26 से विपतपुरा मैन रोड का हो शीघ्र निर्माण

Aditi News Team

Sun, Feb 13, 2022

नरसिंहपुर ।एनएच 26 से होते हुए विपतपुरा मैन रोड रेलवे अंडर ब्रिज के पास तक की रोड वर्षों से जर्जर हालत में है जहां आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं । वैसे तो इस रोड के लिए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कई बार प्रशासन से गुहार लगाई है । लेकिन आज दिन तक इस संबंध में अधिकारियों ने सुध तक नहीं ली है । फलस्वरूप रोड धूल धक्कड़ एवं गड्ढों से भरी पड़ी है। जिस कारण आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं! उक्त समस्या को देखते हुए पुनः मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष हेमराज विश्वकर्मा एवं परिसंघ जिला अध्यक्ष एन के नरवरिया जिला प्रशासन से लंबे समय से न्यू रोड निर्माण की मांग करते आ रहे हैं इसी तारतम्य में एक बार फिर विपतपुरा मेन रोड एनएच 26 से अंडर ब्रिज के पास तक न्यू मॉडल रोड की मांग रखी है, ऐसा नहीं है कि अधिकारियों को उक्त रोड की जानकारी ना हो अधिकारियों की उदासीनता विपतपुरा बाशिंदों के लिए अभिशाप बन चुकी है और लोग जर्जर रोड पर आवागमन करने मजबूर हैं ।

Tags :

जरूरी खबरें