Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: नरसिंहपुर, सामूहिक सूर्य नमस्कार का हुआ आयोजन,13 जनवरी को जिले के प्रवास पर रहेंगे केंद्रीय जल शक्ति, खाद्य प्र-संस्करण उद्योग राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटैल विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

Aditi News Team

Thu, Jan 12, 2023
सामूहिक सूर्य नमस्कार का हुआ आयोजन नरसिंहपुर, 12 जनवरी 2023. स्वामी विवेकानन्द जी के जन्म दिवस "युवा दिवस" के उपलक्ष्य में सामूहिक सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम 12 जनवरी को स्कूल, कॉलेजों, आश्रम, शालाओं सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित किया गया। जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में जनप्रतिनिधियों, छात्र- छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों तथा नागरिकों ने सूर्य नमस्कार किया। कार्यक्रम के आरंभ में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् तथा मध्यप्रदेश गान का गायन किया गया। जिला मुख्यालय पर उत्कृष्ट विद्यालय स्टेडियम ग्राउंड नरसिंहपुर में जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक श्री जालम सिंह पटैल, कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज दुबे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एचपी कुर्मी, स्कूली विद्यार्थी, शिक्षक, नागरिकों ने आकाशवाणी द्वारा सीधे प्रसारित कार्यक्रम के साथ सूर्य नमस्कार की सभी 12 मुद्राओं को क्रमवार किया और प्राणायाम भी किया गया। सामूहिक सूर्य नमस्कार में प्रार्थना की मुद्रा, हस्त उत्तानासन, पादहस्तासन, अश्व संचालनासन, पर्वतासन, अष्टांग नमस्कार, भुजंगासन, पर्वतासन आदि 12 मुद्राओं का अभ्यास किया और अनुलोम- विलोम, भस्त्रिका एवं भ्रामरी प्राणायाम किया। इस दिन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आकाशवाणी से अपना संदेश दिया, जिसे जिले में प्रसारित किया गया। केन्द्रीय मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटैल का दौरा कार्यक्रम नरसिंहपुर, 12 जनवरी 2023. केंद्रीय जल शक्ति, खाद्य प्र-संस्करण उद्योग राज्य मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटैल शुक्रवार 13 जनवरी को जिले के प्रवास पर रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दौरा कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री पटैल शुक्रवार 13 जनवरी को सुबह 10 बजे हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी नरसिंहपुर से प्रस्थान कर प्रात: 10.15 बजे ग्राम पंचायत सूरजगांव के ग्राम अंडिया में नलजल योजना का भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद वे पूर्वान्ह 11 बजे अंडिया से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे जनपद पंचायत चांवरपाठा के ग्राम बरमान खुर्द में नर्मदा घाट पर मां नर्मदा की पूजा- अर्चना करेंगे। तदुपरांत राज्य मंत्री श्री पटैल दोपहर 12.30 बजे स्वच्छता एवं जल संवाद के कार्यक्रम और जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। इसके पश्चात श्री पटैल दोपहर दो बजे बरमान खुर्द से दमोह के लिए प्रस्थान करेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें