Tuesday 18th of August 2026

ब्रेकिंग

वर्षा की बूंदें जब धरती पर आती हैं तो सूखी मिट्टी भीगकर नरम हो जाती है,

गाडरवारा अग्रवाल महिला मंडल द्वारा श्री देव बांकेविहारी जी मंदिर में हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया

परम तपस्वी श्री दादा गुरु जी महाराज एवं मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल यात्रा में हुए शामिल तथा उठाई कांवड़

कल प्रातः 11 बजे बरगी बांध के गेट खोले जाएंगे,प्रारंभिक चरण में लगभग 1000 क्यूमेक(Cumec)पानी नर्मदा नदी में छोड़ा जाएगा

शासकीय हाई स्कूल बिछुआ में स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई

: नरसिंहपुर ,महिला एवं बाल विकास, पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा रूकवाया बाल विवाह

Aditi News Team

Sun, Feb 20, 2022

नरसिंहपुर कलेक्टर रोहित सिंह के मार्गदर्शन में शनिवार 19 फरवरी को महिला एवं बाल विकास, पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम भूमिया ढाना के 19 वर्षीय युवक का विवाह ग्राम गंगई निवासी नाबालिग किशोरी से होने की सूचना प्राप्त होने पर बाल विवाह रूकवाया।

         संयुक्त दल ने ग्राम भूमिया ढाना में युवक के निवास स्थल पर जाकर बाल विवाह के वैधानिक प्रावधानों से अवगत कराया तथा उचित उम्र 21 वर्ष प्राप्त करने पर ही विवाह करने की समझाइश दी। युवक के परिजनों ने विवाह स्थगित कर नियत उम्र पर ही विवाह करने की शपथ ली। बालिका के घर पर एक पृथक दल भेजा गया। उक्त बालिका की आयु भी नियत उम्र से कम पाई गई। बालिका एवं उसके परिजनों की काउंसलिंग की गई। इस बाल विवाह को रोकने गए दल को पहले  यह बताया गया कि युवक को ग्राम तिंदनी ले जाकर विवाह कराया जा रहा है। अतः डीपीओ महिला एवं बाल विकास के नेतृत्व में पुलिस एवं चाइल्ड लाइन के एक दल द्वारा ग्राम पंचायत धुबघट गौंड़ी की ग्राम डेढवारा का निरीक्षण किया गया। जहां पर एक युवक का विवाह आयोजित किया जा रहा था। जांच करने पर वर वधु की आयु उपयुक्त पाई गई। इसके उपरांत ग्राम तिंदनी- नयागांव में भी निरीक्षण किया गया। वहां भी एक युवक की बारात जाने की तैयारी हो रही थी, जांच करने पर वर एवं वधु की आयु उचित पाई गई। इस तरह संयुक्त टीम को एक बाल विवाह को रोकने में सफ़लता प्राप्त हुई।

Tags :

जरूरी खबरें