Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

आरोपी वीरेन्द्र एवं एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

एसडीएम को लिखित शिकायत के बावजूद जांच के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

कुण्डलपुर में पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ने कहा कि

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) ने ग्राम खुलरी में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सर्पों का प्रदर्शन करना,दिखाना पकड़ना,जीव संरक्षण अधिनियम 1972 व पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत अपराध है भागीरथ तिवारी

: नरसिंहपुर, जनसमस्या निवारण शिविरों में लोगों की समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण

Aditi News Team

Wed, Oct 13, 2021

कलेक्टर ने ग्रामीणों से रूबरू चर्चा कर जानी उनकी समस्यायें

नरसिंहपुर । कलेक्टर श्री रोहित सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को जिले की जनपद पंचायत नरसिंहपुर की ग्राम पंचायत हीरापुर एवं बंधी और जनपद पंचायत करेली की ग्राम पंचायत सरसला में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में स्थानीय लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से रूबरू चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का लाभ मिलने और इसमें आने वाली दिक्कतों और स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने बिजली, पीने के पानी, हैंडपंप, आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कोविड टीकाकरण, अतिक्रमण, मवेशियों को चारा- पानी, बीपीएल कार्ड, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि से संबंधित जानकारी ली।

         इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, एसडीएम श्री राधेश्याम बघेल तथा जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी, आरआई, पटवारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, आशा कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत सचिव, जीआरएस, ग्राम कोटवार और अन्य मैदानी अमला मौजूद था।

हीरापुर में शेष आयुष्मान कार्ड 3 दिन भीतर बनवाने के निर्देश

         हीरापुर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर श्री सिंह ने ग्रामीणों से चर्चा की। ग्रामीणों ने बताया कि यहां बिजली एवं पेयजल की समस्या होती है। कलेक्टर श्री सिंह ने विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारी एवं ईई पीएचई को उक्त कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव को 3 दिवस के भीतर शेष आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिये।

ग्राम पंचायत बंधी में अधिकारियों ने किया पौधरोपण

         ग्राम पंचायत बंधी में कलेक्टर श्री रोहित सिंह, सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, एसडीएम श्री आरएस बघेल द्वारा पौधरोपण किया गया। इसके पश्चात उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा की। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर से आयल गायब होने से संबंधित कठिनाई बताई। इस पर कलेक्टर ने एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये। इसके अलावा यहां स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने, नालियों की सफाई एवं दवाई का छिड़काव करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को मौके पर दिये। इसके पश्चात कलेक्टर ने सरसला में भी लोगों की समस्यायें सुनकर निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

Tags :

जरूरी खबरें