Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: नरसिंहपुर,सुशासन के उच्चतम मापदंड स्थापित करने की कलेक्टर ने दिलाई शपथ

Aditi News Team

Fri, Dec 25, 2020

नरसिंहपुर, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदंडों के महत्व को प्रतिपादित करते हुए उनके जन्म दिवस 25 दिसम्बर के एक दिन पूर्व 24 दिसम्बर 2020 को राज्य शासन के निर्देशानुसार सुशासन दिवस के रूप में जिले में मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुशासन के उच्चतम मापदंड स्थापित करने की शपथ ली। यह शपथ कलेक्टर श्री वेद प्रकाश ने दिलाई।
         शपथ को दोहराते हुए शासकीय सेवकों ने कहा कि मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं कि प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने के लिए सदैव संकल्पित रहूंगा और शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याण केन्द्रित तथा जवाबदेह बनाने के लिए हर संभव प्रयास करता रहूंगा। प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लक्ष्य को पाने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।
         इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री मनोज ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्री राजेश शाह, अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
         सुशासन दिवस पर जिला पंचायत कार्यालय, जिले के तहसील कार्यालयों और अन्य कार्यालयों में सुशासन की शपथ ली गई।

Tags :

जरूरी खबरें