Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

परम तपस्वी श्री दादा गुरु जी महाराज एवं मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल यात्रा में हुए शामिल तथा उठाई कांवड़

कल प्रातः 11 बजे बरगी बांध के गेट खोले जाएंगे,प्रारंभिक चरण में लगभग 1000 क्यूमेक(Cumec)पानी नर्मदा नदी में छोड़ा जाएगा

शासकीय हाई स्कूल बिछुआ में स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त भोपाल योगेश देशमुख के निर्देशन में व पुलिस उपमहानिरीक्षक लोकायुक्त मनोज सिंह के नेतृत्व में

गाडरवारा-कौड़िया रोड पर बरिया वाले बाबा के पास हुआ हादसा, गो सेवकों ने किया चक्काजाम

: नरसिंहपुर,वृद्ध महिला के भरण- पोषण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के कलेक्टर के निर्देश

Aditi News Team

Wed, Feb 2, 2022

नरसिंहपुर।कलेक्टर रोहित सिंह ने ग्राम नंदवारा हार की 80 वर्षीय वृद्ध महिला श्रीमती रामकली बाई के भरण- पोषण के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश एसडीएम नरसिंहपुर को दिये हैं। उन्होंने वरिष्ठ नागरिक भरण- पोषण अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई कर वृद्ध महिला को राहत दिलाने के लिए कहा है।

         उल्लेखनीय है कि श्रीमती रामकली बाई बुधवार को कलेक्टर से मिली। उन्होंने बताया कि उनके लड़कों द्वारा उनके भरण- पोषण के लिए कोई मदद नहीं दी जा रही है। इससे उन्हें जीवन यापन में कठिनाई हो रही है। इस पर कलेक्टर श्री सिंह ने एसडीएम नरसिंहपुर को तत्काल भरण- पोषण अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रामकली बाई को सहूलियत दिलाने के निर्देश दिये हैं।

Tags :

जरूरी खबरें