Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

: नरसिंहपुर,वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय विष्णु ठाकुर की पुण्यतिथि पर रोटरी पार्क में श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

Aditi News Team

Mon, Sep 4, 2023
संदीप राजपूत नरसिंहपुर नरसिंहपुर । सोमवार को वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय विष्णु ठाकुर को उनकी पुण्यतिथि पर रोटरी पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धांजलि दी गई। अनेक वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। श्रद्धांजलि देते हुए अनेक वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय श्री ठाकुर ने पत्रकारिता के माध्यम से जिले के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया । उन्होंने रचनात्मक पत्रकारिता से आम आदमी की बात को शासन प्रशासन तक पहुंचाया । यही कारण है कि न केवल जिले में बल्कि प्रदेश में पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका विशिष्ट स्थान था वे हमेशा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का काम करते थे। सभी राजनीतिक दलों शासन प्रशासन और विभिन्न संगठनों में उनका एक विशिष्ट सम्मान था। उक्त मौके पर पत्रकार ,अधिवक्ता,राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि सदस्य मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें