Wednesday 19th of August 2026

ब्रेकिंग

बहनों का सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

खोवा, रसगुल्ला, नमकीन, पेड़ा, घी और पनीर के सेम्पललिये

गाडरवारा के लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय में आज बुधवार कई कर्मचारियों के गैरहाजिर होने का मामला सामने आया,

फर्जी फर्मों और म्यूल बैंक खातों के जरिए चल रहे ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क का पर्दाफाश

37 दिन के धरने और तालाबंदी के बाद बदले जनपद पंचायत के सीईओ,

: नरसिंहपुर,महाकौशल शुगर मिल के ठिकानों पर आयकर की दबिश

Aditi News Team

Mon, Mar 21, 2022

नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में आज सुबह आयकर विभाग की 22 सदस्यीय टीम महाकौशल शुगर मिल बचई पहुंची, इसके अलावा महाकौशल शुगर मिल के नरसिंहपुर, भोपाल स्थित तमाम ठिकानों पर भी अलग-अलग दल इस समय जाँच में जुटे हैं। यह कार्रवाई बेहद गोपनीय तरीके से की जा रही है किसी को भी इस संबंध में कोई सूचना देने से अधिकारी अभी इंकार कर रहे हैं तो वहीं मिल प्रबंधन की तरफ से भी किसी तरह की कोई जानकारी बाहर नहीं आई है। अधिकारियों का कहना है कि अभी हम जाँच कर रहे हैं, जाँच के बाद ही यह बता पाएंगे कि क्या पाया गया। सूत्रों के मुताबिक नरसिंहपुर में महाकौशल शुगर मिल पर आयकर का छापा पड़ने के बाद हड़कम्प की स्थिति बनी हुई है, इस समय इनकम टैक्स भोपाल और जबलपुर टीम की संयुक्त कार्रवाई जारी है।

Tags :

जरूरी खबरें