Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

परम तपस्वी श्री दादा गुरु जी महाराज एवं मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल यात्रा में हुए शामिल तथा उठाई कांवड़

कल प्रातः 11 बजे बरगी बांध के गेट खोले जाएंगे,प्रारंभिक चरण में लगभग 1000 क्यूमेक(Cumec)पानी नर्मदा नदी में छोड़ा जाएगा

शासकीय हाई स्कूल बिछुआ में स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त भोपाल योगेश देशमुख के निर्देशन में व पुलिस उपमहानिरीक्षक लोकायुक्त मनोज सिंह के नेतृत्व में

गाडरवारा-कौड़िया रोड पर बरिया वाले बाबा के पास हुआ हादसा, गो सेवकों ने किया चक्काजाम

: नरसिंहपुर,प्रभारी मंत्री ने बंधाया परिजनों को ढांढस

Aditi News Team

Mon, Jan 17, 2022

नरसिंहपुर। नगर परिषद तेंदूखेड़ा के वार्ड क्रमांक 15 के ग्राम कठौतिया में 13 जनवरी को एक मकान में आग लगने से 17 वर्ष की युवती की जलकर मृत्यु हो गई थी। प्रदेश के वन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. विजय शाह प्रशासनिक अमले के साथ रविवार को मृत युवती के परिजनों से मिले और उन्हें इस विकट दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया।
         मंत्री डॉ. शाह ने परिजनों से कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार आपके साथ है। उन्होंने युवती के परिवार को 15 हजार रूपये की सहायता राशि तत्काल मुहैया कराने के निर्देश एसडीएम को दिये। इसके अलावा मकान के लिए 40 बल्ली, 100 बांस, राशन एवं बर्तन सामग्री की व्यवस्था के लिए भी संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये। प्रभारी मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि इन व्यवस्था के बावजूद शासन की ओर से आर्थिक सहायता राशि भी शीघ्र मुहैया कराई जायेगी।
         इस मौके पर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव, सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, एसडीएम एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें