Tuesday 18th of August 2026

ब्रेकिंग

श्रीमती राधा अहिरवार के नेतृत्व में 37 दिनों के धरने के विरोध में जनपद चीचली के गेट पर डाला ताला

आधी रात को घर से लापता हुआ 2 साल का मासूम, 3 घंटे बाद संदिग्ध हालत में मिला शव; इलाके में फैली सनसनी

गाडरवारा में डॉ. बी.के. सुनीता दीदी ने युवाओं एवं मातृशक्ति को दिया सकारात्मक जीवन का संदेश

सड़क सुरक्षा को लेकर जिले में व्यापक कदम एनएच 45 पर आवारा मवेशियों के प्रबंधन के लिए एनएचएआई की कार्यवाही

तहसील उपाध्यक्ष बने अतुल अग्रवाल एवं नगर अध्यक्ष बने -अरविंद अग्रवाल

: नरसिंहपुर,प्रधानपाठक को किया निलम्बित

Aditi News Team

Thu, Mar 10, 2022

नरसिंहपुर।प्रोजेक्ट निदान के तहत गोटेगांव विकासखंड के ग्राम श्रीनगर में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने ग्रामवासियों की समस्यायें सुनी और उनसे रूबरू चर्चा की। शिविर में आई शिकायतों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

         निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, अपर कलेक्टर दीपक कुमार वैद्य, एसडीएम श्रीमती निधि सिंह गोहल, अन्य अधिकारी और मैदानी अमला मौजूद था।

         प्रोजेक्ट निदान के तहत ग्राम श्रीनगर में आयोजित शिविर में गोटेगांव विकासखंड के ग्राम बुढ़ैना के समस्त ग्रामवासियों ने माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक की शिकायत की। उन्होंने बताया कि प्रधानपाठक शाला में उपस्थित नहीं होते,ना ही समय पर आते हैं। इस पर कलेक्टर श्री सिंह ने माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक श्री संजय उपाध्याय को निलंबित करने के निर्देश ज़िला शिक्षा अधिकारी को दिये।

Tags :

जरूरी खबरें