Tuesday 18th of August 2026

ब्रेकिंग

श्रीमती राधा अहिरवार के नेतृत्व में 37 दिनों के धरने के विरोध में जनपद चीचली के गेट पर डाला ताला

आधी रात को घर से लापता हुआ 2 साल का मासूम, 3 घंटे बाद संदिग्ध हालत में मिला शव; इलाके में फैली सनसनी

गाडरवारा में डॉ. बी.के. सुनीता दीदी ने युवाओं एवं मातृशक्ति को दिया सकारात्मक जीवन का संदेश

सड़क सुरक्षा को लेकर जिले में व्यापक कदम एनएच 45 पर आवारा मवेशियों के प्रबंधन के लिए एनएचएआई की कार्यवाही

तहसील उपाध्यक्ष बने अतुल अग्रवाल एवं नगर अध्यक्ष बने -अरविंद अग्रवाल

: नरसिंहपुर,नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन

Aditi News Team

Sat, Mar 12, 2022

नरसिंहपुर, जिला न्यायालय परिसर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन शनिवार को आयोजित किया गया। नेशनल लोक अदालत में नगर पालिका नरसिंहपुर द्वारा संपत्ति कर एवं जल कर के बकायादारों को बिल नोटिस जारी किये गये थे। सम्पत्ति कर के माध्यम से 94 करदाताओं से 400641 रूपये जल कर के माध्यम से 17 उपभोक्ताओं से 135664 रूपये की राशि मप्र नगर पालिका अधिनियम 1961 के तहत प्रावधानों के अनुसार अधिभार में छूट प्रदान कर जमा करायी गई।

         नगर पालिका नरसिंहपुर के प्रागण में सीएम हेल्पलाइन के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रधानमंत्री आवास, जलप्रदाय, अतिक्रमण एवं अन्य लंबित शिकायतों का निराकरण कराया गया।

         इस मौके पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी केव्ही सिंह, राजस्व निरीक्षक राजेश पटेल, उपयंत्री पुरुषोत्तम वाडबुदे व सुश्री गुलफसा अंजुम कुरैशी और अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें