Wednesday 19th of August 2026

ब्रेकिंग

12 किलो 766 ग्राम गांजा कीमती 6 लाख 38 हजार रूपये का तथा एक्सिस जप्त

थाना माढ़ोताल अंतर्गत अनिराज नायडू की थी सनसनीखेज हत्या अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में था लिप्त

ट्रेन के माध्यम से गोटेगांव लाई गई 14 पेटी देशी मसाला एवं प्लेन अवैध शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर के बालक-बालिका छात्रावासों में 25-25 सीटों की वृद्धि

बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर उपभोक्ताओं ने की शिकायत

: नरसिंहपुर,ग्राम चौपाल में कलेक्टर ने ग्रामीणों से रूबरू चर्चा कर जानी उनकी समस्यायें बावेर रस्सी निर्माण केन्द्र गोटीटोरिया में रस्सी निर्माण कार्य का लिया जायजा,

Aditi News Team

Fri, Feb 18, 2022

नरसिंहपुर।कलेक्टर रोहित सिंह शुक्रवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जिले की जनपद पंचायत चीचली की ग्राम पंचायत तेंदुखेड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने ग्राम चौपाल में ग्रामीणों से रूबरू चर्चा कर उनकी समस्यायें जानी और निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का लाभ मिलने और इसमें आने वाली दिक्कतों और स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास, बिजली, नल जल मिशन, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, स्वास्थ्य और अन्य समस्याओं से संबंधित जानकारी ली।हितग्राहीमूलक योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही करने पर सचिव को तत्काल निलम्बित करने के निर्देश दिए।सतपुड़ा बावेर रस्सी निर्माण केन्द्र गोटीटोरिया में समिति सदस्यों द्वारा रस्सी निर्माण कार्य का जायज़ा लेते कलेक्टर रोहित सिंह ,जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ सौरभ संजय सोनवणे।

Tags :

जरूरी खबरें