Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: नरसिंहपुर,कलेक्टर ने किया धान खरीदी केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्रों, स्कूल, छात्रावास का निरीक्षण,ग्रामीणों से की रूबरू चर्चा

Aditi News Team

Fri, Jan 6, 2023
कलेक्टर ने किया धान खरीदी केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्रों, स्कूल, छात्रावास का निरीक्षण,ग्रामीणों से की रूबरू चर्चा नरसिंहपुर। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने शुक्रवार को ग्राम सिंहपुर, भैंसापाला, आलौद, गोरखपुर, सिंगौड़ी, गौरछापर, बरपानी, ऊसरी, मुंगवानी, पिपरिया, खमरिया का भ्रमण किया और ग्रामीणों से रूबरू चर्चा की। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्रों, स्कूल व छात्रावास का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर ने सिंहपुरबड़ा में चौकसे वेयर हाऊस में बनाये गये धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थायें देखी। उन्होंने निर्देश दिये कि किसानों का भुगतान समय पर हो। उन्होंने अब तक खरीदी गई धान एवं मिलिंग के बारे में जानकारी ली। उन्होंने भ्रमण के दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का निरीक्षण किया और निर्देश दिये कि डामरीकरण का कार्य उच्च गुणवत्तायुक्त हो। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिंहपुरबड़ा का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रसव केन्द्र, गार्डन एवं पार्किंग से संबंधित व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की। कलेक्टर ने कहा कि अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को भी इसी तरह से आदर्श रूप में विकसित किया जाये। उन्होंने यहां दवाओं की उपलब्धता, पैथोलॉजी की रिपोर्ट मिलने में लगने वाले समय, टीकाकरण, कोल्ड चैन आदि के बारे में जानकारी ली।   कलेक्टर ने भैंसापाला में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने बोर्ड परीक्षा के परिणाम के बारे में जानकारी ली। शिक्षकों को निर्देश दिये कि बच्चों का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत हो। कलेक्टर ने बरपानी में भ्रमण के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के बारे में जानकारी ली और ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने शेष आयुष्मान कार्ड शीघ्र बनवाने के निर्देश दिये। सुश्री बाफना ने निर्देश दिये कि नलजल योजना के तहत जिन घरों में नल कनेक्शन नहीं हुये हैं, वहां नल कनेक्शन करवायें, जिससे घर- घर तक जल पहुंचे। जल कर की वसूली भी समय पर की जाये। उन्होंने कहा कि लोगों को बिजली बिल समय पर मिले। ग्राम पंचायत ऊसरी में जल संरक्षण के लिए बोरी बंधान कार्य किये जाने के लिए निर्देशित किया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से नलजल योजना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि यहां पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर सुश्री बाफना ने निर्देश दिये कि एक माह के भीतर नल जल योजना का कार्य पूर्ण हो जाये, जिससे लोगों के घरों तक पेयजल उपलब्धता हो सके।   भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने सीईओ जनपद को निर्देशित किया कि सिंगौड़ी में प्रधानमंत्री आवास के निर्माण के लिए रेत की समस्या नहीं हो। ग्रामीणों ने यहां तालाब निर्माण कराने की मांग की। इस पर कलेक्टर ने तालाब के लिए स्थान चिन्हांकित करने के निर्देश दिये। इसके बाद कलेक्टर ने गौरछापर में स्वसहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। उन्होंने बताया कि यहां निर्मित सरोवर में उनके द्वारा मछली पालन कर आय सृजन किया जा रहा है। इसके अलावा जल संरक्षण के लिये यहां उपलब्ध उपयुक्त भूमि पर गैबियन स्ट्रक्चर बनाने पर उन्होंने जोर दिया।   तत्पश्चात कलेक्टर ने ग्राम पंचायत आलौद का भ्रमण किया। उन्होंने यहां स्टाप डेम का अवलोकन किया। ग्राम रोजगार सहायक ने बताया कि इस स्टाप डेम में पूरे वर्ष जल भरा रहता है। इससे कृषक अपनी फसलों में सिंचाई भी करते हैं। कलेक्टर ने नालों के गहरीकरण एवं चौड़ीकरण पर जोर दिया। इसमें मनरेगा के तहत श्रमिकों को शामिल करने की बात कही।   कलेक्टर ने गोरखपुर में उप स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सिकिल सेल से ग्रस्त व्यक्तियों के उपचार, अनमोल एप, दवाईयों की उपलब्धता, मेडिकल वेस्ट के डिस्पोजल, आयुष्मान कार्ड की प्रगति आदि के बारे में जानकारी ली। इसके बाद कलेक्टर ने खमरिया में नलजल योजना के कार्य एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की जानकारी ली। तत्पश्चात उन्होंने ग्राम पंचायत पिपरिया में तालाब का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मुंगवानी में शासकीय सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और यहां मौजूद छात्रों से बातचीत की। उन्होंने छात्रों से हीटर, भोजन की गुणवत्ता, किताबों एवं खेल सामग्री की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। तत्पश्चात वे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंगवानी पहुंची। यहां उन्होंने कार्यरत स्टाफ एवं दवाईयों की उपलब्धता की जानकारी ली। महिला भर्ती कक्ष में गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिजनों के लिए भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आऊटसोर्स से व्यवस्था के लिए कहा।

Tags :

जरूरी खबरें