Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: नरसिंहपुर,अनेकों संस्थाओं में रचनात्मक योगदान के लिए इंजी रुद्रेश तिवारी को मिला

Aditi News Team

Mon, Dec 26, 2022
अनेकों संस्थाओं में रचनात्मक योगदान के लिए इंजी रुद्रेश तिवारी को मिला नरसिंहपुर जिले के का एक सितारा जिसकी चमक चरम पर ग्रामीण क्षेत्र कोषमखेड़ा से आकर नरसिंहपुर जिले के लोगों के बीच में अपनी अलग ही बनाई पहचान एवं नरसिंहपुर जिले के सभी राजनेताओं के चहेते हैं इंजीनियर रूद्रेश तिवारी । जबलपुर- मध्यप्रदेश प्रगतिशील ब्राम्हण महासभा के 77 वें वार्षिक अधिवेशन में समाज के उत्थान के लिए अनेकों कार्य करने वाले इंजी रुद्रेश तिवारी को "समाज रत्न" अलंकरण से सम्मानित किया गया। ब्रम्हलीन पं आदर्श मुनि त्रिवेदी नगर जबलपुर में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में मप्र गौपालन एवं पशु संवर्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी जी महाराज, मुख्य अतिथि मप्र पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष पं विनोद गोंटिया व रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ कपिल देव मिश्रा, महापौर जगत बहादुर सिंह, कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट आशीष त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन मौजूद रहे। इन विशिष्ट कार्यों की मंच से हुई सराहना नरसिंहपुर जिले में कंप्यूटर शिक्षा के सूत्रधार, पत्रकार के तौर पर बेहतर समाज की संरचना में योगदान, एमआईएमटी काॅलेज से शिक्षा के लिए कार्य, रोटरी क्लब नरसिंहपुर के माध्यम से अनेकों सकारात्मक व रचनात्मक काम, इंजीनियर्स फोरम, सामाजिक संस्था आशादीप के अलावा पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष नगरपालिका, ब्राह्मण सभा, सचिव मप्र फुटबाल ऐसोसियेशन नरसिंहपुर में अपना समय देकर विभिन्न प्रकल्पों से समाजहित के कामों का अनेक वर्षों से लगातार संचालन को रेखांकित किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें