Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा शिवकुमार जाटव पिता दीना जाटव (25 वर्ष) ग्राम खुर्सीपार निवासी 25 वर्षीय युवक की मौत से आक्रोश

युवाओं की रही अहम भूमिका, सामाजिक एकता एवं जनजातीय गौरव का दिया संदेश

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

: धान खरीदी केन्द्र पचामा में संचालित करने सहित अन्य मांगों को लेकर ग्राम पचामा में अनिश्चित कालीन धरना दूसरे दिन भी जारी 

Aditi News Team

Sun, Dec 11, 2022
धान खरीदी केन्द्र पचामा में संचालित करने सहित अन्य मांगों को लेकर ग्राम पचामा में अनिश्चित कालीन धरना दूसरे दिन भी जारी सालेचौका। समीपी ग्राम पचामा के राम जानकी मन्दिर पर धान खरीदी केन्द्र संचालित करने, ग्राम पचामा में स्वीकृत वेयर हाउस का निमार्ण कराएं जाने, डीसी पचामा से सालीचौका तक रास्ते में अतिक्रमण को तत्काल हटाने, पचामा से रहमा तक रोड़ का निमार्ण कराएं जाने सहित पूर्व में प्रशासन को दिए आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही कर निराकरण किए जाने की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन धरना शुरू हो गया है। पूर्व से उक्त मांगो के निराकरण हेतु आवेदन धरना प्रदर्शन किए जाने के बाबजूद निराकरण नहीं हो पाया इसलिए ग्रामीण किसान सभा के नेतृत्व में अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए हैं, यदि प्रशासन शीघ्र निराकरण नहीं करता तो आगे उग्र आंदोलन होगा ।  

Tags :

जरूरी खबरें