Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

परम तपस्वी श्री दादा गुरु जी महाराज एवं मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल यात्रा में हुए शामिल तथा उठाई कांवड़

कल प्रातः 11 बजे बरगी बांध के गेट खोले जाएंगे,प्रारंभिक चरण में लगभग 1000 क्यूमेक(Cumec)पानी नर्मदा नदी में छोड़ा जाएगा

शासकीय हाई स्कूल बिछुआ में स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त भोपाल योगेश देशमुख के निर्देशन में व पुलिस उपमहानिरीक्षक लोकायुक्त मनोज सिंह के नेतृत्व में

गाडरवारा-कौड़िया रोड पर बरिया वाले बाबा के पास हुआ हादसा, गो सेवकों ने किया चक्काजाम

: दतिया,लोक अभियोजन अधिकारी पीड़ितों को न्याय दिलायें- विधि मंत्री डॉ. मिश्रा

Aditi News Team

Sun, Jan 30, 2022

दतिया में विधिक - संवर्धन कार्यशाला का शुभारंभ 

दतिया।गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि-विधायी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि लोक अभियोजन अधिकारी पूरे आत्म-विश्वास के साथ कार्य करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलायें। अपराधियों को अधिकतम सजा दिलायें। डॉ. मिश्रा रविवार को दतिया में लोक अभियोजन संचालनालय द्वारा आयोजित विधिक संवर्धन पर एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ कर संबोधित कर रहे थे।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि लोक अभियोजन अधिकारी एक सेतु के रूप में कार्य करते हैं। लोक अभियोजन अधिकारी अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन पूरी दृढ़ता के साथ करें। पूरे आत्म-विश्वास, निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ प्रकरणों का गंभीरता से अध्ययन कर पीड़ित को न्याय दिलायें और अपराधियों को सजा दिलाने में पीछे न रहें।  उन्होंने कहा कि भविष्य में आयोजित होने वाली इस प्रकार की कार्यशालाओं में जीपीओ को भी शामिल किया जाये।

कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान

मंत्री डॉ. मिश्रा ने स्वास्थ्य विभाग के कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि जिले के कोरोना योद्धाओं एवं समाज-सेवियों ने कोरोना काल में जरूरतमंदों को मदद करने के साथ कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने का सराहनीय कार्य किया है।

Tags :

जरूरी खबरें