Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

: डॉ दामोदर जैन ने किया बीटीआई स्कूल में रसायन प्रयोगशाला का अवलोकन  

Aditi News Team

Thu, Aug 31, 2023
डॉ दामोदर जैन ने किया बीटीआई स्कूल में रसायन प्रयोगशाला का अवलोकन गाडरवारा। गत दिवस राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल से शिक्षक संदर्भ समूह के संस्थापक डॉ दामोदर जैन ने बीटीआई स्कूल में रसायन शास्त्र के उच्च माध्यमिक शिक्षक के के राजौरिया द्वारा सुसज्जित रसायन प्रयोगशाला का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्हें शिक्षक के के राजौरिया ने परावर्तन के नियम, वेग संवेग संरक्षण नियम, दोलन की गति, दर्पण प्रतिबिंब, आर्गेनिक रसायन के कार्बनिक रसायनों के नाम व सूत्र सहित रसायन की अनेक कठिन अवधारणों को सरलीकृत रूप से समझाने की दृष्टि से उनके द्वारा उपयोग किए जा रहे टीएलएम की जानकारी दी। इस अवसर पर श्री राजौरिया ने उनके द्वारा बीटीआई स्कूल की दीवारों पर एवं बड़े हॉल में बनाई गई आकर्षक पेटिंग को भी दिखाया। इस दौरान उन्होंने श्री राजौरिया द्वारा प्रयोगशाला में किए गए नवाचारों को छात्र उपयोगी बताते हुए सराहना की। उन्होंने कहा की विज्ञान एवं रसायन जैसे कठिन विषयो का ज्ञान छात्र छात्राओं को सरल टीएलएम का उपयोग करके ही दिया जा सकता है। इस अवसर पर भोपाल से बृजेन्द्र भदौरिया, व्याख्याता जयमोहन शर्मा, मलखान मेहरा, ललित गिरदौनीया, अनुज जैन, मधुसूदन पटैल आदि उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि डॉ दामोदर जैन श्री राजौरिया के मार्गदर्शक गुरु भी रहे है।

Tags :

जरूरी खबरें