Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

: जबलपुर में आयुष राज्य मंत्री कावरे ने किया आयुर्वेदिक ओपीडी भवन का लोकार्पण

Aditi News Team

Mon, Dec 27, 2021

आयुष राज्य मंत्री कावरे ने जबलपुर में किया आयुर्वेदिक ओपीडी भवन का लोकार्पण

जबलपुर।आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामकिशोर "नानो" कावरे ने कहा है कि चिकित्सक अपने आचरण और अनुशासन से मरीजों के दिलों में जगह बनाये। उन्होंने कहा कि भारतीय चिकित्सा पद्धति से गंभीर बीमारियों का भी बेहतर तरीके से इलाज किया जा सकता है। राज्य मंत्री श्री कावरे जबलपुर में शनिवार को 2 करोड़ रूपये से अधिक लागत से निर्मित आयुर्वेदिक ओपीडी भवन के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

राज्य मंत्री कावरे ने उदघाटन के बाद विभिन्न वार्डों में जाकर इलाज करा रहे मरीजों से चर्चा की। राज्य मंत्री कावरे ने बैठक कर जबलपुर संभाग के आयुष अधिकारियों की बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जिला अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने क्षेत्र में हर्बल गार्डन विकसित करें और वेलनेस सेन्टर को सुचारू रूप से संचालित करें। समीक्षा बैठक में आयुर्वेदिक औषधालय भवनों के निर्माण उनकी मरम्मत, दवाइयों की उपलब्धता आदि की भी समीक्षा की गई।

निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा

आयुष एवं जल संसाधन राज्य मंत्री रामकिशोर "नानो" कावरे ने जबलपुर संभाग में निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा की। श्री कावरे ने बैठक में मौजूद जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से जिले के कुण्डम विकासखण्ड में निर्माणाधीन बदुआ एवं छीता खुदरी सिंचाई परियोजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि लगभग 302 करोड़ रूपये लागत की करीब 27 हजार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई क्षमता वाली इन दोनों परियोजनाओं कार्य शीघ्र शुरू किया जायेगा। दोनों परियोजनाओं के सर्वे और डूब में आने वाले क्षेत्र के लोगों का पुनर्वास का कार्य किया जा चुका है।

Tags :

जरूरी खबरें