Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

प्रतिष्ठित साहित्यिक मंच पर बिखेरेंगे अपनी रचनाओं की चमक

70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न मैदानों पर रोमांचक मुकाबले,दिवाकर ने नाबाद 130 रन बनाए 5 विकेट लिए

नरवाई न जलाएं, उन्नत कृषि यंत्रों को अपनाकर खेती को बनाएं आसान और लाभकारी- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

सरकार धरातल पर उतरकर नागरिकों को उपलब्ध करा रही है जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ- सांसद दर्शन सिंह चौधरी

गौ सम्मान और संरक्षण के आह्वान पर होगी चर्चा, राजस्थान के संत सनातन जी महाराज देंगे विशेष उद्बोधन

: जबलपुर, ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी सर्वे का कार्य प्रारंभ

Aditi News Team

Mon, Oct 18, 2021

जबलपुर। कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा के मार्गदर्शन में  जबलपुर जिले में स्वामित्व योजना के तहत भू-अधिकार प्रदाय किये जाने के लिये ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी सर्वे का कार्य प्रारंभ हुआ है। म.प्र. शासन द्वारा तयशुदा समय सीमा के अनुरूप जबलपुर में यह कार्य तृतीय चरण में प्रारंभ हुआ है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में चिन्हित आबादी क्षेत्र का ड्रोन द्वारा सर्वे किया जाना है, जो कि छोटे एरोप्लेन की भांति दिखाई देता है। जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में कौतूहल का विषय बना हुआ है। ड्रोन सर्वे द्वारा प्रतिदिन 3 से 5 ग्रामों का आबादी सर्वे हो रहा है। सिहोरा के 134 ग्रामों का ड्रोन सर्वे एवं पाटन के 17 ग्रामों का ड्रोन सर्वे आज तक हो चुका है। आज सिहोरा तहसील के गरचपा, घाटसिमरिया, रमखिरिया का ड्रोन सर्वे हो चुका है एवं पाटन तहसील में ग्राम महदा मनकवारा में चूना लाईन डाली जा चुकी है। अपर कलेक्टर सुश्री विमलेश सिंह ने बताया कि 19 अक्टूबर को तहसील पाटन में ग्राम महदा, मनकवारा, दोहरा, मढि़या एवं देवरी एवं तहसील सिहोरा में ग्राम खम्हरिया सिमरिया, बुधुवा आगामी सर्वे के लिये नियत स्थल है। राजस्व अधिकारियों द्वारा निरंतर अभियान की नियमित समीक्षा की जा रही है। दुर्गा उत्सव एवं राजस्व पखवाड़ा इत्यादि के बाद भी शासन की महत्वकांक्षी योजना ''''''''स्वामित्व योजना'''''''' का कार्य तीव्र गति से निरंतर किया जा रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें