Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

: जबलपुर,मुख्य मंत्री के आगमन एवं प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी ने ली बैठक, दिये व्यवस्थाओं के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश

Aditi News Team

Thu, Aug 24, 2023
मुख्य मंत्री के आगमन एवं प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी ने ली बैठक, दिये व्यवस्थाओं के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिनॉक 25 अगस्त 2023 को मान्नीय मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश शासन के जबलपुर आगमन एवं प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर मे आज दिनॉक 24-8-23 को दोपहर 2:30 बजे पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा बैठक ली गयी।   बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमती प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण श्री कमल मौर्य , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/ यातायात श्री प्रदीप सेंडे , अतिरिक्त ग्रामीण श्रीमती सोनाली दुबे सहित व्यवस्था में लगे जिले में पदस्थ राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित थे।   पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी द्वारा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को व्यवस्थाओं के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये एवं कड़ाई से पालन करने हेतु आदेशित किया गया।   उल्लेखनीय है कि आज दोपहर 12:00 से 2:00 तक व्यवस्था के संबंध में मॉक ड्रिल रिहर्सल भी की गई।

Tags :

जरूरी खबरें