Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: जबलपुर,ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुये सूबेदार योगेश चौकसे एवं लोको पायलेट सुदिप्तो विश्वास ने

Aditi News Team

Thu, Jan 5, 2023
ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुये सूबेदार योगेश चौकसे एवं लोको पायलेट सुदिप्तो विश्वास ने रोड पर पड़ा हुआ बैग जिसमें 37 हजार 500 रूपये एवं बैंक की पास बुक तथा अन्य दस्तावेज रखे थे, बैंक से पतासाजी कर तलाश कर लौटाया रूपयों का बैग दिनॉक 1-1-23 को थाना ओमती अंतर्गत पागलखाना मस्जिद के पास रोड पर पुलिस लाईन में पदस्थ सूबेदार योगेश चौकसे एवं लोको पायलेट श्री सुदिप्तो विश्वास को एक बेैग पडा मिला, बैग को चैक किया तो बैग में नगद 37 हजार 500 रूपये , बैंक की पास बुक एवं दस्तावेज रखे थे, पासबुक धारक के सम्बंध में बैक के माध्यम से पतासाजी की गयी तो सिंधी कैंप निवासी चंद्रशेखर अहिरवार का पता चला, जिसके सम्बंध में पतासाजी करते हुये आज दिनॉक 4-1-23 को थाना ओमती में थाना प्रभारी ओमती श्री प्रफुल्ल श्रीवास्तव, सूबेदार योगेश चौकसे एवं लोको पायलेट सुदिप्तो विश्वास के द्वारा चंद्रशेखर अहिरवार उम्र 42 वर्ष जो कि पेशे से पुट्टी पुताई का काम करते हैं को उक्त रूपयों का बैग लौटाया गया। पूछताछ पर चंद्रशेखर अहिरवार ने बताया कि वह पेंट पुट्टी का काम करता है उसने अपना पुराना आटो बेचा था जिसकें रूपये बैग में रखकर कंधे में टांग कर पैदल जा रहा था, बैग कहॉ गिर गया उसे पता हीं नहीं चला। जहॉ बैग मिला था वहॉ लगे सी.सी. टीव्ही फुटेज देखे गये तो पैदल जा रहे एक व्यक्ति के कंधे से बैग की पट्टी टूटने के कारण बैग रोड पर गिरते हुये स्पष्ठ दिख रहा है। चंद्रशेखर अहिरवार ने बैग सुरक्षित लौटाये जाने पर जबलपुर पुलिस के इस कार्य की सराहना करते हुये आभार व्यक्त किया।

Tags :

जरूरी खबरें