Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

: छिंदवाड़ा,जनसुनवाई कार्यक्रम में श्रीमती संगीता अंबुलकर की समस्या तत्काल हुई दूर "खबर खुशियों की"

Aditi News Team

Tue, Dec 22, 2020

छिंदवाड़ा। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन द्वारा लगभग 7 माह बाद माह नवंबर से प्रारंभ किये गये जनसुनवाई कार्यक्रम से आम जनता की कई समस्याओं का तत्काल निराकरण हो रहा है और उन्हें राहत मिल रही है । इसी कड़ी में 22 दिसंबर मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में पहुंची सांस की समस्या से पीड़ित आवेदिका श्रीमती संगीता अंबुलकर की समस्या भी तत्काल दूर हुई है। कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जब जिले के तामिया विकासखंड के तामिया बाजार चौक की श्रीमती संगीता अंबुलकर ने पहुंचकर कलेक्टर श्री सुमन को बताया कि उन्हें सांस की समस्या हैं और उनकी नेब्युलाईजर मशीन खराब हो गई है, नई मशीन लेने में सक्षम नहीं हैं। जिसके बाद कलेक्टर श्री सुमन के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जी.सी.चौरसिया द्वारा डॉ.मेहरा के माध्यम से तत्काल उन्हें नेब्युलाईजर मशीन उपलब्ध कराई गई। तत्काल नेब्युलाईजर मशीन मिलने पर सांस की समस्या से पीड़ित आवेदिका श्रीमती अंबुलकर को राहत मिली और वे खुशी-खुशी अपने घर लौटीं।

Tags :

जरूरी खबरें