Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: गाडरवारा, हर्षोउल्लास के साथ मनाई विवेकानंद जंयति

Aditi News Team

Thu, Jan 12, 2023
हर्षोउल्लास के साथ मनाई विवेकानंद जंयति गाडरवारा। समाजसेवी संगठन श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति द्धारा स्वामी विवेकानन्द जंयती राष्ट्रीय युवा दिवस पूरे हर्षोउल्लास के साथ मनाया। जिसमे प्रात 9 बजे विवेकानंद तिराहा,श्री हनुमान चौक,आमगांव नाका पर समिति पदाधिकारियों द्धारा शासकीय चिकित्सा प्रभारी राकेश बोहरे, पूर्व प्राचार्य राजेश बरसैया, समिति संस्थापक आशीष राय,अध्यक्ष प्रदीप ब्रिजपुरिया की उपस्थिति में स्वामी विवेकानन्द जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण पूजा अर्चना की गई। साथ ही राष्ट्रगान गाकर सलामी दी गई। एवम विवेकानंद जी के विचारों पर संगोठी का प्रस्तुतिकरण किया गया। इस अवसर पर मंच संचालन बबलू कहार ने किया। समिति सदस्य संजय विश्वकर्मा, अमित कोरी,तिवारी मास्साब,चेतन विश्वकर्मा,अमीन खान सहित गणमान्य उपस्तिथ थे।

Tags :

जरूरी खबरें