Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: गाडरवारा, साँगई में गणित दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित 

Aditi News Team

Thu, Dec 22, 2022
साँगई में गणित दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित https://youtu.be/iJwaG1KqdKU गाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम साँगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शाला के छात्र छात्राओं में गणितीय समझ विकसित करने के उद्देश्य से प्रश्नमंच, तात्कालिक भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनमे सभी बच्चों ने सहभगिता की। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र का शाला के शिक्षको ने पूजन एवं माल्यार्पण कर किया तदोपरांत शाला के प्रधानपाठक दशरथ प्रसाद जाटव ने अपने उदबोधन में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाए जाने से जुड़ी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए गणित विषय के माध्यमिक शिक्षक एवं कार्यक्रम निर्देशक मधुसूदन पटैल ने श्री निवास रामानुजन के बारे में छात्र छात्राओं को बताते हुए गणितीय प्रश्न पूछे। प्रश्नमंच प्रतियोगिता में प्रथम स्थान 8 वी की छात्रा गुड़िया केवट , तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में 6 वी की छात्रा साधना केवट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा रंगोली प्रतियोगिता में गणितीय आकृतियों को आकर्षक ढंग से बनाने पर प्रथम स्थान 7 वी की छात्रा प्रीति केवट ने प्राप्त किया। सभी विजयी छात्राओं को शिक्षको द्वारा मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया एवं सांत्वना पुरुकार दिए गए। इस अवसर पर निशुल्क शिक्षा देने वाले शिक्षक श्यामस्वरूप खरे, ज्योति धानक सहित शाला के समस्त शिक्षक एवं छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें