Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा शिवकुमार जाटव पिता दीना जाटव (25 वर्ष) ग्राम खुर्सीपार निवासी 25 वर्षीय युवक की मौत से आक्रोश

युवाओं की रही अहम भूमिका, सामाजिक एकता एवं जनजातीय गौरव का दिया संदेश

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

: गाडरवारा, वनवासी क्षेत्रों के लिए सर्मपण निधि कार्यक्रम संपन्न

Aditi News Team

Sat, Feb 4, 2023
वनवासी क्षेत्रों के लिए सर्मपण निधि कार्यक्रम संपन्न गाडरवारा । स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में अखिल भारतीय विद्या भारती योजना के क्रम में वनवासी, उपेक्षित इलाकों में सेवा, शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य, प्रकल्पों के लिए विद्यार्थियों, अभिभावकों, समिति के सदस्यों और गणमान्य लोगों से प्रतिवर्ष अनुसार मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना और हवन के उपरांत यथाशक्ति सर्मपण राशि भेंट की गई । सरस्वती पूजा की श्रृंखला में नन्हे शिशुओं को भारतीय संस्कृति परम्परा के अनुसार पाटी पूजा पध्दति के पालन में शिशुओं की जिव्हा पर सींक से शहद से ॐ लिखा गया । कार्यक्रम में अभिभावक, आचार्य गण, समिति के ओम काबरा कोषाध्यक्ष, नरेंद्र राय सहसचिव, वरिष्ठ सदस्य अशोक मोलासरिया, अजय जैन, प्राचार्य दिनेश शर्मा, प्रधानाचार्य विपिन श्रीवास्तव, आदि उपस्थित रहे,प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ ।

Tags :

जरूरी खबरें