Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

: गाडरवारा, रोटरी क्लब ऑफ गाडरवारा द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम किया गया! 

Aditi News Team

Sun, Sep 3, 2023
रोटरी क्लब ऑफ गाडरवारा द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम किया गया! गाडरवारा! शिक्षक दिवस के उपलक्ष में रोटरी क्लब ऑफ गाडरवारा द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह किया गया! इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती जी एवं श्री सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के छायाचित्र पर का फूल माला अर्पण कर ,दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया! इसी के साथ सभी शिक्षकों के चरण धुलाकर ,पुष्प भेंट कर ,तिलक लगाकर पुष्प वर्षा कर आरती उतारी गई! और मुंह मीठा कराया गया! इसी के साथ शाल श्रीफल ,पेन ,मीठा, स्मृति चिन्ह आदि सामग्री से सम्मान किया गया! क्लब के माध्यम से लगभग 13 शिक्षकों का सम्मान किया गया! जिन्होंने गाडरवारा नगर को शिक्षित बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया!जिसमें श्री आनंद चौकसे, श्री चंद्रकांत विश्वकर्मा, श्री मनीष तिवारी, श्री मुकेश पटेल,श्री विक्रम शर्मा,श्री हुसैन,श्री अखिलेश दुबे, श्रीमती मंजुला शर्मा,श्रीमती मंजूलता नेमा,श्री बेनी पटेल,श्री सिराज,श्री योगेंद्र सिंह,श्रीमती दीपक कौरव प्रमुख शिक्षक रहे! इसके अलावा उपस्थित गाडरवारा नगर के शिक्षकों का भी सम्मान किया गया! सामान्य कार्यक्रम को गरिमा प्रदान करने के लिए रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर रोटे.श्री मिनेंद्र डागा, मुख्य अतिथि प्रो.श्री एस.एम.पांडे एवं विशेष अतिथि श्री राजेश बरसैयां सेवा नि.प्राचार्य गाडरवारा,वरिष्ठ साहित्यकार श्री कौशलेंद्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे! कार्यक्रम का संचालन रोटे.प्रो.डॉ.आर.के.चौकसे जी ने किया! कार्यक्रम में गाडरवारा नगर की समाजसेवी संस्थाएं ,रोटरी क्लब के सभी सदस्य गाडरवारा नगर के गणमान्य नागरिक आदि लोग उपस्थित रहे! उक्त समाचार रोटरी क्लब मीडिया प्रभारी नीलेश साहू द्वारा दिया गया!

Tags :

जरूरी खबरें