Wednesday 19th of August 2026

ब्रेकिंग

12 किलो 766 ग्राम गांजा कीमती 6 लाख 38 हजार रूपये का तथा एक्सिस जप्त

थाना माढ़ोताल अंतर्गत अनिराज नायडू की थी सनसनीखेज हत्या अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में था लिप्त

ट्रेन के माध्यम से गोटेगांव लाई गई 14 पेटी देशी मसाला एवं प्लेन अवैध शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर के बालक-बालिका छात्रावासों में 25-25 सीटों की वृद्धि

बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर उपभोक्ताओं ने की शिकायत

: गाडरवारा, राज्य स्तरीय बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता गोल्डन कप का भव्य शुभारंभ

Aditi News Team

Sun, May 29, 2022
राज्य स्तरीय बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता गोल्डन कप का भव्य शुभारंभ गाडरवारा के स्थानीय टीव्ही एन स्कूल में बाल बैंडमिंटन एसोसिएशन नरसिंहपुर के तत्वाधान में राज्य स्तरीय बाल बैंडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ।उक्ताशय जानकारी प्रदान करते हुए गाडरवारा नगर के वरिष्ठ समाजसेवी व जिला संयोजक मुकेश बसेड़िया ने बताया कि उपरोक्त प्रतियोगिता में बालक ,बालिकाओं की 18 जिलों की 21 टीमें भाग ले रही है , जिसमे छिंदवाड़ा, सागर, भोपाल, सीहोर, मुरैना , सतना, नरसिंहपुर धार, डिंडोरी, आदि ने शुभारंभ में भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के पूजन व दीप प्रज्जलित कर किया।गाडरवारा के पूर्व विधायक आदरणीय पं नरेश पाठक व सम्मानीय अशोक काबरा ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा कार्यक्रम में नगर के सम्मानीय जनप्रतिनिधि गण , वरिष्ठजनों व गणमान्य नागरिकों के साथ मातृ शक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।पूर्व विधायक सम्मानीय श्री नरेश पाठक ने अपने उदवोधन में आयोजन की प्रशन्सा कर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया व सभी सम्मानीय वरिष्ठजनों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया व शुभकामनाएं प्रदान की।जिला अध्यक्ष सतीश कौरव जिला सचिव आर्यन दुबे ने पधारे सम्मानीय अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम की जानकारी दी। मंच संचालन शैलेश कौरव व तथा आभार जिला सचिव आर्यन दुबे ने किया। कमेंट्री का प्रभार जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश सोनी ने निभाया।

Tags :

जरूरी खबरें