Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: गाडरवारा, मां नर्मदा कलश एवम चुनरी यात्रा के छायाचित्र का हुआ विमोचन।

Aditi News Team

Fri, Jan 20, 2023
मां नर्मदा कलश एवम चुनरी यात्रा के छायाचित्र का हुआ विमोचन। दूसरी बैठक संपन्न, आज शाम को श्री हनुमान मंदिर में होगी तीसरी बैठक। गाडरवारा। मां नर्मदा जयंती उत्सव की तैयारियो के संबंध में आवश्यक बैठको का क्रम जारी है। गत रात्रि शक्तिधाम मंदिर में मां नर्मदा के तैलचित्र की पूजा अर्चना कर भक्तों की उपस्थिति में भव्य बैठक प्रारंभ हुई। जिसमे 26 जनवरी 2023 गुरुवार को दोपहर 2 बजे से मां नर्मदा कलश एवम चुनरी मनोरथ यात्रा एवं 28 जनवरी ककरा घाट में आयोजित होने वालें विशाल भंडारा में व्यवस्थाओं के संबंध में व्यापक चर्चा हुई। साथ ही घरो घर पीले चावल के माध्यम से सूचना की जानकारी देने पर सहमति बनी। एवम मां नर्मदा कलश एवम चुनरी यात्रा के छायाचित्र पोस्टर का विमोचन किया गया। जन्मोत्सव को विस्तार से समिति सदस्य राव संदीप सिंह ने रखा एवम आभार व्यक्त आशीष राय ने किया। इस अवसर पर समिति सदस्य ओपी गुप्ता,शक्तिधाम परिवार के वरिष्ठ सदस्य राजेश तिवारी,सुनील श्रीवास्तव,अशोक राजपूत,विश्व हिंदू परिषद के संयोजक राव उदय प्रताप,सांसद प्रतिनिधि संजय राजौरिया,भैया जी रावत,नपा सभापति सुरेंद्र गुर्जर,पार्षद श्रीकांत राय,दिनेश रैकवार,वीरेंद्र वैष्णव,मनीष उपाध्याय,सौरभ रैकवार,आशीष राजपूत,कपिल दुबे,मनीष बाल्मिकी,रोहित गुर्जर,अनुराग कौरव,अक्षम सिंह राजपूत, हरिओम कौरव,आशीष खरा,आदित्य चौरसिया,सोनू साहू,आयुष कठल,लक्ष्मी दुबे,साहिल रैकवार,रोहित नोरिया,मुकेश पांडे,आर्यन दुबे,नितेश कौरव,कुलदीप दुबे,अरविंद भट्ट,अजय वर्मा,मेघराज राजपूत सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें