Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

परम तपस्वी श्री दादा गुरु जी महाराज एवं मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल यात्रा में हुए शामिल तथा उठाई कांवड़

कल प्रातः 11 बजे बरगी बांध के गेट खोले जाएंगे,प्रारंभिक चरण में लगभग 1000 क्यूमेक(Cumec)पानी नर्मदा नदी में छोड़ा जाएगा

शासकीय हाई स्कूल बिछुआ में स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त भोपाल योगेश देशमुख के निर्देशन में व पुलिस उपमहानिरीक्षक लोकायुक्त मनोज सिंह के नेतृत्व में

गाडरवारा-कौड़िया रोड पर बरिया वाले बाबा के पास हुआ हादसा, गो सेवकों ने किया चक्काजाम

: गाडरवारा, मप्र शिक्षक संघ के निर्वाचन संपन्न

Aditi News Team

Mon, Oct 11, 2021

गाडरवारा। रविवार को स्थानीय किसानी स्कूल में मप्र शिक्षक संघ तहसील गाडरवारा, चीचली एवं साईखेड़ा ईकाई के निर्वाचन संभागीय सचिव आनंद प्रकाश श्रीवास्तव एवं जिला अध्य्क्ष अंचल शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुए। साईखेड़ा के लिए निर्वाचन अधिकारी आनंद नेमा पर्यवेक्षक विनोद सोनी एवं चीचली के लिए निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर अग्रवाल एवं पर्यवेक्षक प्रसन्न खत्री रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों तहसील शाखा गाडरवारा अध्य्क्ष गिरीश पटैल, सचिव संदीप स्थापक, कोषाध्य्क्ष उदयराज यादव, उपाध्य्क्ष अश्विनी शर्मा, सहसचिव मोहनलाल ठाकुर को बनाया गया। इसके अलावा समिति में प्रसन्न खत्री, रजनीश गुप्ता , शिवकुमार गुप्ता एवं प्रेमलाल शर्मा को शामिल किया गया। विकासखण्ड साईखेड़ा में अध्य्क्ष रमाकांत पाराशर, सचिव संजय मेहरा,कोषाध्यक्ष प्रकाश नामदेव, उपाध्यक्ष रामकिशन नामदेव एवं सचिव रत्नेश चौबे को बनाया गया एवं कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में राकेश अग्रवाल, शिखा श्रीवास्तव, नीता अग्रवाल, ब्रजेश कौरव, वंदना कौरव ,प्रतिभा श्रीवास्तव एवं ममता चौहान को शामिल किया गया। विकासखण्ड चीचली में अध्य्क्ष रामकुमार कौरव, कोषाध्यक्ष निरंजन कौरव, उपाध्यक्ष नारायण सिंह कौरव, सचिव गुरुदयाल राय, सहसचिव चन्द्रप्रभा ठाकुर को बनाया गया। इसके अलावा कार्यकारणी सदस्य में रामेंद्र प्रधान, हरिओम कौरव,राजूलाल ठाकुर , जगदीश साहू को कार्यकरिणी सदस्य एवं संजय कटारे, सोहन सिंह कौरव को मनोनीत सदस्य के रूप में शामिल किया गया

Tags :

जरूरी खबरें