Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

क्षेत्रीय विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) हुए शामिल, हजारों शिवभक्तों ने किया नर्मदेश्वर महादेव का जलाभिषेक

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जुलूस,यातायात,विद्युत,स्वच्छता,सुरक्षा पर बल

नरसिंहपुर में मास्क पहनकर शोरूम में घुसे थे 05-06 बदमाश, गार्ड से मारपीट कर मोबाइल लूटा।

गोमाता की मृत्यु को लेकर अभिषेक तिवारी ने बरमान चौकी में आवेदन दिया

करेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय आरोपी सहित तीन गिरफ्तार 2 किलो 420 ग्राम अवैध गांजा जब्त,

: गाडरवारा, पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा जिले की गौ शालाओं में शिविर आयोजित

Aditi News Team

Sat, Feb 4, 2023
पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा जिले की गौ शालाओं में शिविर आयोजित गाडरवारा । मध्य प्रदेश शासन के पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा सम्पूर्ण नरसिंहपुर जिले की गौ शालाओं में शिविरों का आयोजन किया गया इसी क्रम में साईखेडा अनुभाग में संचालित रमपुरा गौशाला केंप में मध्य प्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड समिति के जिला उपाध्यक्ष दीपक दीक्षित की अध्यक्षता में शिविर सम्पन्न हुआ। दीपक दीक्षित एवं ग्राम सरपंच चौधरी नारायण सिंह द्वारा गौ माता का पूजन एवं आरती कर शिविर का शुभारंभ किया। नोडल अधिकारी डा वृजपुरिया जी ने जिले की समस्त गौ शालाओं में तीन एवं चार फरवरी को आयोजित शिविर की जानकारी दी। ग्राम सरपंच चौधरी नारायण सिंह ने बताया कि हमारी गौ शाला में 100 से अधिक संख्या में गायें है, और हम सब मिलकर इस गौशाला को जिले की आदर्श गौशाला का रूप देंगे। गौ संवर्धन बोर्ड समिति के जिला उपाध्यक्ष दीपक  दीक्षित ने जिले में आयोजित शिविरों की सराहना की। सम्पूर्ण जिले की पशुपालन एवं डेयरी विभाग की टीम को साधुवाद दिया एवं उपस्थित सभी बंधुओं से आग्रह किया कि जन्म दिवस, पूजन, पुण्यतिथि जैसे पुनीत कार्य गौ सेवा से प्रारंभ हो एवं गौ शालाओं में जाकर हम सभी सहभागी बनें। इस अवसर पर  चौ,नारायण सिंह  सरपंच (रमपुरा)  चौधरी भोजराज सिंह, चौ,  रघुराज सिंह, चौ,  राम सिंह,  हाकम सिंह  (उपसरपंच)  पप्पू पटेल,  सतेशवर हरदेनिया,  ओमप्रकाश कीर,  मोहन  धानक,  प्रमोद सोनी (गौ सेवक)  चन्द्र भूषण विश्वकर्मा,  महेश ठाकुर,  शिवराम जाटव आदि उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें