Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

: गाडरवारा, नपा के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Aditi News Team

Tue, Aug 29, 2023
नपा के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन गाडरवारा। नगर पालिका के समस्त विनियमितीकरण स्थायीकर्मियों को नियमित एवं वर्ष 2007 से 2016 तक के दैनिक श्रमिकों को विनियमित किये जाने के संबंध में सीएमओ जयश्री चौहान एवं नपा अध्यक्ष पं. षिवाकांत मिश्रा को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उल्लेखित किया गया है कि शासन के आदेषानुसार विनियमितीकरण हुये कर्मचारियों को नियमित किये जाने एवं 2007 से 2016 तक के दैनिक श्रमिकों को विनियमित किये जाने के आदेष प्रसारित किये गये है। लेकिन नगर पालिका गाडरवारा द्वारा न तो विनियमित से नियमित किया जा रहा है और न ही 2007 से 2016 तक के दैनिक श्रमिकों को विनियमित किये जाने की कार्यवाही की जा रही है, जिससे हम सभी का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया है कि वर्तमान स्थापना शाखा प्रभारी द्वारा मनमानी कार्यप्रणाली अपनाई जा रही है जिससे समस्त कर्मचारियों को रोष व्याप्त है इसी के चलते कर्मचारियों ने एकत्रित होकर सीएमओ मैडम एवं नपा अध्यक्ष के समक्ष निवेदन प्रस्तुत किया। समस्त कर्मचारियों ने निवेदन किया है विनियमित कर्मचारियों को नियमित एवं दैनिक श्रमिकों को विनियमित किये जाने की कार्यवाही यथाषीघ्र किया जाए। ज्ञापन देते समय अध्यक्ष पं. षिवाकांत मिश्रा ने सभी नपा कर्मचारियों के कार्यों की जमकर प्रषंसा की और कहा कि नपा कर्मचारियों के हम हमेषा साथ हैं और उनके हक के लिये जो अच्छे से अच्छा होगा हम अपने कर्मचारियों के लिये अवष्य करेंगे। उन्होंने 03 दिनों में सभी कर्मचारियों की मांग पर विचार कर पूरा किये जाने का आष्वासन दिया। वहीं सीएमओ श्रीमति जयश्री चौहान ने सभी कर्मचारियों की मांग पर विचार के उपरांत उनकी मांगे पूरी किये जाने का आष्वासन दिया।

Tags :

जरूरी खबरें