Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

आरोपी वीरेन्द्र एवं एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

एसडीएम को लिखित शिकायत के बावजूद जांच के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

कुण्डलपुर में पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ने कहा कि

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) ने ग्राम खुलरी में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सर्पों का प्रदर्शन करना,दिखाना पकड़ना,जीव संरक्षण अधिनियम 1972 व पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत अपराध है भागीरथ तिवारी

: गाडरवारा, दिव्यांग छात्र छात्राओं हेतु शिविर 21 अक्टूबर को साईंखेड़ा में

Aditi News Team

Mon, Oct 18, 2021

गाडरवारा। साईंखेड़ा विकासखण्ड की समस्त शालाओं में कक्षा 1 से 8 तक के दिव्यांग छात्र छात्राओं के चिकित्सीय मूल्यांकन एवं उपकरण चिन्हाकन हेतु विकासखण्ड स्तरीय शिविर का आयोजन 21 अक्टूबर को उत्कृष्ट विद्यालय साइखेड़ा में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक किया जा रहा है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए डीईओ द्वारा गठित जिला स्तरीय मीडिया दल के सदस्य मधुसूदन पटैल ने बताया की जिला शिक्षा केन्द्र के आदेशानुसार आयोजित शिविर में दिव्यांग बच्चों को निःशक्तता प्रमाणपत्र शिविर स्थल पर ही प्रदान की जाने की व्यवस्था की जाएगी एवं प्रमाणपत्र का नवीनीकरण किया जाएगा। शिविर की व्यवस्थाओं के संचालन हेतु बीईओ प्रतापनारायण ने बीआरसी, बीएसी, जनशिक्षको सहित अन्य की ड्यूटी लगाकर उन्हें अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी है। बीआरसी चंदन शर्मा ने विकासखंड के शाला प्रभारियों से उनकी शालाओं में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को शिविर में उपस्थित कराने की अपील की है ।

Tags :

जरूरी खबरें