Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: गाडरवारा, टैगोर विद्या निकेतन ,स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

Aditi News Team

Mon, Jan 16, 2023
टैगोर विद्या निकेतन , स्कूल गाडरवारा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन गाडरवाराl माननीय म.प्र . राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण , जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदय , श्री एम ० के ० शर्मा , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय सचिव श्री विवेक बुखारिया , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर के समन्वयन से तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा में सुबह 10:00 बजे टैगोर विद्या निकेतन स्कूल , गाडरवारा में न्यायाधीश डॉ ० श्रीमति अंजली पारे , द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश गाडरवारा की उपस्थिति में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा द्वारा किया गया । उक्त विधिक साक्षरता शिविर में डॉ ० श्रीमति अंजली पारे द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गाडरवारा द्वारा विद्यार्थियो को एक शिक्षक के रूप में विद्यार्थीयो के बीच उपस्थित होकर बच्चों की सामान्य भाषा में लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के विधिक प्रावधानों एवं किशोरावस्था के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम , एवं दण्ड विधियों के महत्वपूर्ण उपबंध से विद्यार्थियों को विस्तार से समझाया गया एवं बच्चों को उत्साहित किया गया एवं अपराध को पहचानने एवं अपराध न करने के संकल्प को अपने जीवन में अमल करने के लिये प्रोत्साहित किया गया । इसके साथ ही पैरालीगल वॉलेंटियर्स श्री शेख रहीम द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता योजना एवं विधिक सहायता एवं सलाह , लीगल एड क्लीनिक की जानकारी एवं मूल अधिकार एवं मूल कर्तव्य आदि से भी जागरूक किया गया । उक्त कार्यक्रम में माननीय महोदय का स्वागत श्रीमति गुंजन पाठक प्राचार्य द्वारा एवं मंच संचाचन विद्यालय की शिक्षिका श्रीमति पूनम कटारे द्व बारा एवं विधिक साक्षरता शिविर पश्चात् आभार प्रदर्शन श्री गौरव सोनी शिक्षक द्वारा किया गया । उक्त शिविर में विद्यालय से श्री देवेन्द्र रजक विद्यालय प्रबंधक एवं समस्त स्टॉफ एवं छात्र - छात्राये एवं पैरालीगल वॉलेंटियर श्री अखिलेख सोनी की उपस्थिति रही एवं सहयोग प्रदान किया गया ।

Tags :

जरूरी खबरें