Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

: गाडरवारा, जिला स्तरीय हेंडवाल प्रतियोगिता आयोजित 

Aditi News Team

Wed, Aug 30, 2023
जिला स्तरीय हेंडवाल प्रतियोगिता आयोजित गाडरवारा। गत दिवस स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत शालेय खेल कूद प्रतियोगिता के तहत जिला स्तरीय हैंड बाल प्रतियोगिता स्थानीय बीटीआई स्कूल में आयोजित की गईं । प्रतियोगिता में साईंखेड़ा, चीचली, गोटेगांव ब्लॉक से बालक बालिका 14, 17 एवं 19 आयु वर्ग के छात्र छात्राओं ने सहभागिता की। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य सुनीता पटैल एवं जयमोहन शर्मा ने करते हुए खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें अनुशासन में रहकर बेहतर खेल प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता में पीटीआई मुकेश पटैल, विक्रम शर्मा, अजय सोनी, मनीष कोष्टि, राहुल नामदेव, फरीन शेख ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संचालन अर्पणा ब्राउन एवं कुंजबिहारी कौरव ने किया ।

Tags :

जरूरी खबरें