Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

: गाडरवारा, गोस्वामी तुलसीदास जयंती मनाई 

Aditi News Team

Thu, Aug 24, 2023
गोस्वामी तुलसीदास जयंती मनाई गाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में गोस्वामी तुलसीदास जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम शिक्षको एवं छात्र छात्राओं ने गोस्वामी तुलसीदास जी के चित्र का पूजन किया । कार्यक्रम में शाला के प्रधानपाठक दशरथ प्रसाद जाटव एवं माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने छात्र छात्राओं को तुलसीदास जी की जीवनी से अवगत कराया एवं बताया कि रामचरितमानस व हनुमान चालीसा की रचना तुलसीदास जी ने की थी। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने रामायण की चौपाइयां एवं हनुमान चालीसा की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में शिक्षको ने चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर लैंडिंग से जुड़ी जानकारी भी दी एवं छात्र छात्राओं से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने की अपील भी की। कार्यक्रम में नेतराम केवट, शिखा कहार सहित छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें