Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

: गाडरवारा, अहिल्या उइके की सेवानिवृति पर दी विदाई 

Aditi News Team

Tue, Aug 29, 2023
अहिल्या उइके की सेवानिवृति पर दी विदाई गाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम गरधा की एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला में प्रधानपाठक श्रीमती अहिल्या उइके को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर ग्रामवासियों व संस्था एवं जनशिक्षा केंद्र के शिक्षको द्वारा शॉल, श्रीफल एवं उपहार देकर आत्मीय विदाई दी गई। विदाई कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा विद्या की देवी माँ सरस्वती के चित्र का पूजन कर किया गया तदोपरांत अतिथियों एवं उपस्थित शिक्षको का स्वागत माला पहनाकर किया गया। विदाई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सरपंच प्रवीण ममार ने कहा कि अहिल्या उइके ने मेरे गृह ग्राम गरधा में बेहतर सेवाएं दी । साईंखेड़ा बीईओ प्रतापनारायण ने कहा कि शासकीय सेवा में पदस्थापना, स्थानांतरण एवं सेवानिवृति एक प्रक्रिया का हिस्सा है इससे सभी को गुजरना पड़ता है। कार्यक्रम में बीआरसी गिरीश पटैल ने भी अपने उदबोधन में श्रीमती उइके जी के व्यक्तित्व एवं उनके सेवाकाल की सराहना की। अपने विदाई कार्यक्रम में श्रीमती अहिल्या उइके ने कहा कि मुझे सेवाकाल में सभी ने भरपूर सहयोग दिया। बच्चों को सदैव मेने बेहतर शिक्षा दी। विदाई कार्यक्रम को नगेन्द्र त्रिपाठी, सतीश नाईक, राजेन्द्र गुप्ता सहित श्रीमती उइके के परिजनों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन बीएसी संदीप स्थापक एवं शिक्षक आर पी गोस्वामी ने किया। कार्यक्रम के अंत मे आभार प्रदर्शन श्रीमती रेखा शर्मा ने किया। कार्यक्रम में पूनमचंद दुबे, मालती दुबे, संजय सोनी, जनशिक्षक अपसार खान, बनवारीलाल नागवंशी, टीकाराम कोरी, सरोज झारिया, रेखा शर्मा, अल्पना स्थापक,बबीता कोरी , विनोद कौरव, धनराज धानक, मधुसूदन पटैल, प्रकाश नामदेव,, महेंद्र कौरव, रामकुमार कौरव,नीतेश समाधिया, बलदेव खंगार, संजय अवस्थी, सचिन लहरिया, राहुल कोरी सहित अनेक शिक्षक एवं श्रीमती उइके के परिजन उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें