Tuesday 18th of August 2026

ब्रेकिंग

ट्रेन के माध्यम से गोटेगांव लाई गई 14 पेटी देशी मसाला एवं प्लेन अवैध शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर के बालक-बालिका छात्रावासों में 25-25 सीटों की वृद्धि

बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर उपभोक्ताओं ने की शिकायत

जनप्रतिनिधियों एवं एसडीएम ने व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मूंग समस्या को लेकर एस डी एम को ज्ञापन,उग्रआंदोलन की चेतावनी

: गाडरवारा,सामाजिक सेवाओं के क्षेत्र में योगदान के लिए मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड ने आशीष राय को डॉक्टरेट मानद उपाधि से सम्मानित किया

Aditi News Team

Tue, Jan 11, 2022

गाडरवारा।मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी एवं भारत सरकार मान्यता प्राप्त आईएसओ प्रमाणित मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा शहर के युवा समाजसेवी आशीष राय को सामाजिक सेवाओं के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है। कोरोना गाइडलाइन के परिपालन के चलते डाक द्वारा डॉक्टरेट उपाधि सम्मान पत्र, डॉक्टरेट मोमेंटो, ट्राफी सहित प्रतीकत्मक गोल्ड मेडल प्रेषित किया गया। साथ ही सामाजिक सेवाओं के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए बेस्ट अचीवर्स अवार्ड का सम्मान पत्र भी प्रदान करते हुए मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी नाम दर्ज किया गया है। युवा आशीष द्वारा समाजसेवा में विगत 13 वर्षो से कार्य करते आ हुए सेवा के नये मापदंडों को प्रतिस्थापित करते हुये समाज में महत्वपूर्ण योगदान के साथ साथ ब्लड डोनेशन केम्प,स्वच्छता अभियान,मूक प्राणियों सेवा,निशुल्क कोचिंग सेंटर,स्वास्थ्य शिविर,खेल एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता से लेकर अनेक सेवाभावी कार्यों मे उनकी सक्रियता अनुकरणीय है।शहर से लेकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तरीय पर विशेष सम्मान भी प्राप्त है।

Tags :

जरूरी खबरें