Tuesday 18th of August 2026

ब्रेकिंग

परम तपस्वी श्री दादा गुरु जी महाराज एवं मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल यात्रा में हुए शामिल तथा उठाई कांवड़

कल प्रातः 11 बजे बरगी बांध के गेट खोले जाएंगे,प्रारंभिक चरण में लगभग 1000 क्यूमेक(Cumec)पानी नर्मदा नदी में छोड़ा जाएगा

शासकीय हाई स्कूल बिछुआ में स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त भोपाल योगेश देशमुख के निर्देशन में व पुलिस उपमहानिरीक्षक लोकायुक्त मनोज सिंह के नेतृत्व में

गाडरवारा-कौड़िया रोड पर बरिया वाले बाबा के पास हुआ हादसा, गो सेवकों ने किया चक्काजाम

: गाडरवारा,बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटें- विल्सन

Aditi News Team

Sat, Feb 5, 2022

गाडरवारा। माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10 वी एवं 12 वी की बोर्ड परीक्षाएं निकट है । कोविड 19 के चलते स्कूल देरी से खुलने एवं जनवरी माह में भी मकर सक्रांति के बाद स्कूल बंद रहने से छात्र छात्राओं की पढ़ाई का बहुत नुकसान हुआ है। ऐसे में कम समय में छात्र छात्राओं की बेहतर ढंग से बोर्ड परीक्षा की तैयारी में सभी शिक्षक जुट जायें। उपरोक्त विचार जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने स्थानीय बीटीआई स्कूल में आयोजित उनके स्वागत समारोह में व्यक्त किये । इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य सहित शिक्षको ने डीईओ श्रीमती विल्सन का पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य जयमोहन शर्मा ने कहा की स्कूल के सभी शिक्षक बेहतर ढंग से कक्षाओं का संचालन करते है। प्रभारी बीआरसी संदीप स्थापक ने कहा की स्कुलो में एटग्रेड अभ्यास पुस्तिकाओं पर बच्चों से कार्य करवाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रसन्न खत्री, मनमोहन शर्मा,सोमनाथ मेहरा,शिल्पी गुप्ता सहित अन्य ने भी स्वागत कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अर्पणा ब्राउन ने किया। इस अवसर पर गिरीश पटैल,विनय शंकर शर्मा, जी पी कोरी, के के राजौरिया, मधुसूदन पटैल,अलका कोरी, अंकिता तिवारी , रोहित वाल्मीकि, आलोक सोनी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें